सरकारी कार्यालयों में भी काम बाधित

Updated at : 03 Sep 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में भी काम बाधित

ट्रेड यूनियन के लोगों ने श्रम कार्यालय से निकाले जुलूस बिहारशरीफ. सेंट्रल ट्रेंड यूनियन ने शुक्रवार को आम हड़ताल की. ट्रेड यूनियन की हड़ताल से बैंकों में भी काम प्रभावित हुआ. बैंकों में कर्मी काम नहीं किये. जिससे करीब दस करोड़ की लेनदेन का कार्य प्रभावित हुआ. बैंकों में कर्मियों की हड़ताल से पेंशनधारियों का […]

विज्ञापन
ट्रेड यूनियन के लोगों ने श्रम कार्यालय से निकाले जुलूस
बिहारशरीफ. सेंट्रल ट्रेंड यूनियन ने शुक्रवार को आम हड़ताल की. ट्रेड यूनियन की हड़ताल से बैंकों में भी काम प्रभावित हुआ. बैंकों में कर्मी काम नहीं किये. जिससे करीब दस करोड़ की लेनदेन का कार्य प्रभावित हुआ. बैंकों में कर्मियों की हड़ताल से पेंशनधारियों का पेंशन का भुगतान नहीं हो सका. इसी तरह डाकघरों में भी कर्मियों द्वारा काम नहीं किये जाने से काम बाधित हुआ.अस्पतालों में भी कर्मियों के हड़ताल पर रहने से काम प्रभावित हुआ.
इसी तरह अन्य कार्यालयों में भी कमोबेश यही स्थिति रही. स्थानीय श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान से यूनियन के लोगों ने शहर में जुलूस निकाला. इसका नेतृत्व एेटक के रामनरेश प्रसाद,मोहन प्रसाद,एेक्टू के मकसूदन शर्मा,राजकिशोर शर्मा,सीटू के राजेश्वर पांडेय,परमेश्वर राजवंशी ने संयुक्त रूप से किया. उक्त नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार जन विरोधी है.
केन्द्र की नीति किसान व जन विरोधी है. देश में महंगाई चरम पर है. केन्द्र की नीति पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली है. किसान व मजदूरों की माली हालात दिन ब दिन खराब होती जा रही है. किसानों व जनता के विकास के लिए मोदी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है. आशा,आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं ,मिड डे मील, रसोइया, कम्प्यूटर डाटा ऑपरेटरों की सेवा स्थायी हो.आईडीआई में सौ फीसदी निवेश बंद हो,रक्षा,ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगायी जाय,किसी भी मजदूर का न्यूनतम मजदूरी 18 हजार मासिक हो,मनरेगा व कृषि समेत तमाम मजदूरों आठ सौ रुपये प्रतिदिन दिया जाय.
हर नौजवानों को तीन हजार रुपये मासिक दिया जाय,किसानों को ‌नि:शुल्क बिजली मुहैया करायी जाय समेत कई मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. इस मौके पर नगीना प्रसाद,राजेन्द्र पासवान,ग्रीस प्रसाद,विजय पासवान,अशोक रजक, नंदू पंडित,मंगल साव आदि मौजूद थे.
सिलाव. बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते सिलाव प्रखंड के सभी स्वास्थ्य कर्मी दो सितंबर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे. जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलाव एवं नालंदा में ओपीडी सेवा एवं नियमित टीकाकरण पूर्णत: बंद रहा. इमरजेंसी सेवा पर हड़ताल का कोई असर नहीं रहा. सिलाव पीएचसी में पवन कुमार जैन की अध्यक्षता में हड़ताल किया गया, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी, संविदा, कुरियर, आशा कार्यकर्ता, ममता, डाटा ऑपरेटर आदि ने समर्थन किया. प्रखंड मंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नियमित नियुक्ति करने, नई पेंशन नीति बंद करने, वेतन की समिति की रिपोर्ट में सुधार करने, न्यूनतम मजदूरी 15 हजार मासिक करने की मांग सरकार से की गयी.
लाल सलाम का नारा लगा कर शांतिपूर्वक हड़ताल किया गया. साथ ही वेतन आवंटन की मांग की गयी. हड़ताल पर संजय कुमार, लिपिक सुधांशु कुमार सिंह, शिवशंकर प्रसाद, माधुरी कुमारी, रेणु कुमारी, मो. तसनीम ए एसलामी, वीरेंद्र कुमार, शीला रानी, कृष्णा प्रसाद, निर्मला कुमारी सहित सभी कर्मचारी ने भाग लिया.
थरथरी.
थरथरी मुख्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले ने 12 सूत्री मांगों को लेकन एक दिवसीय धरना दिया. अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक मुन्नी लाल यादव ने की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के चयन में इंदिरा आवास सहायक के द्वारा मनमाने तरीके से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की राशि पांच लाख्पा घोषित करने, शिक्षक सुरेंद्र यादव एवं माले नेता प्रमोद यादव पर गोलीबारी करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने, शौचालय निर्माण की राशि 50 हजार रुपया घोषित करने, सभी किसानों का कृषि कर्ज माफ करने सहित 12 सूत्री मांगों को रखा.
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार, हत्या, अपहरण और लूटखसोट करने वालों का राज हो गया है. इस मौके पर माले नेता शिवशंकर प्रसाद, बखोरी बिंद, रामप्रवेश दास, राजकुमार रविदास, बखोरी प्रसाद, विगन रविदास, रामजी दास, रत्नेश बिंद, आदि लोगों ने धरना प्रदर्शन में मौजूद थे.
नगरनौसा. नगरनौसा प्रखंड में शुक्रवार को देशव्यापी बंद के आह्वान को ले बंद का असर नगरनौसा में भी देखने को मिला. इस बात की जानकारी देते हुए सीपीआइ एम के जिला सचिव जनार्दन प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सरकारी क्षेत्र को निजीकरण को ले जैसे बीमा क्षेत्र, बैंकिंग, स्वास्थ्य, रक्षा, रेलवे आदि सरकारी विभागों में हो रहे व्यवस्था को ले सीपीआइएम व ट्रेड यूनियन द्वारा देशव्यापी बंद के आह्वान पर नगरनौसा राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30ए को करीब एक घंटा तक रोके रखा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
मौके पर सीपीआइएम पार्टी के नेता केशो प्रसाद, कृष्णा कुमार सिंह, महिला नेत्री रामरति देवी, विश्वनंदन सिंह, उमेश प्रसाद, विनोद कुमार, मधुसूदन प्रसाद, सुरेश प्रसाद सहित सैकड़ों महिला पुरुष ने भाग लिया.
राजगीर. नगर पंचायत राजगीर के सफाई कर्मी, सीपीआइएम एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों एवं केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरुद्ध रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम लगा कर शुक्रवार को रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग को जाम लगा कर राजगीर से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को घंटों रोके रखा. वहीं सड़क जाम के कारण क्रॉसिंग के दोनों किनारें पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. माले के राजगीर सिलाव कमेटी प्रभारी मनमोहन, सीपीएम के राज्य कमेटी सदस्य परमेश्वर राजवंशी एवं सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमेश भगत ने कहा कि केंद्र व राज्य के सरकारी ठेका पर बहाली खत्म करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया.
राजगीर के विभिन्न सड़कों व मार्गों पर प्रदर्शन के बाद नारेबाजी करते हुए जेपी गोलंबर के पास आमसभा में तब्दीली हो गया. जिसमें वक्ताओं ने राजगीर के सफाई कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध जम कर आवाज उठायी तथा सरकार की नीतियों को दोष. इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, पारस कुमार, विजय प्रसाद, उपेंद्र कुमार, छोटू डोम, भूषण डोम, रामदहीन राजवंशी, भूषण पंडित, अरूण मांझी, अशोक प्रसाद, बबलू कुमार, राधा देवी, पडि़या देवी, लालती देवी, सुरेंद्र डोम, संजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
एकंगरसराय. सात सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले शुक्रवार को एकंगरसराय बाजार में प्रदर्शन कर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया. इस अवसर पर खेमस नेता अशर्फी दास ने कहा कि अंबानी-अडानी-कारपोरेट राज के खिलाफ हमारी मांगे हैं.
हिलसा/करायपरशुराय.श्रमिक संगठनों द्वारा देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर एवं भाकपा माले के बैनर तले शुक्रवार को मांगों को लेकर हिलसा एवं करायपरशुराय प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. हिलसा में भाकपा मामले के दर्जनों कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ शहर के सूर्य मंदिर तालाब से जुलूस निकाल कर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया एवं नौ सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा. इस मौके पर कम्मु राम, भीम प्रसाद, इंदल बिंद, कपिल पासवान, अशोक राउत, श्याम किशोर प्रसाद, राजबली शर्मा, विजय यादव आदि नेता उपस्थित थे.
इस्लामपुर. दस सूत्री मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा प्रखंड इस्लामपुर शाखा के सैकड़ों मजदूर सभा प्रखंड इस्लामपुर शाखा के सैकड़ों मजदूरों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय हड़ताल प्रदर्शन किया. मजदूर नेताओं ने कहा कि देश की लघु एवं वृहत सरकारी कंपनियों को केंद्र सरकार ने बड़े उद्योगपतियों और विदेशी कंपनियों के हवाले कर दिया है.
इस्लामपुर प्रखंड के सभी वाणिज्यिक बैंक भी शुक्रवार को कर्मचारी संगठन के हड़ताल के आह्वान पर बंद रहा है. व्यवसायिक बैंकों में किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं होने से ग्राहकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. अचानक बैंकों में हड़ताल होने से ग्राहकों को इधर-उधर भटकते देखा गया.
गिरियक .सीटू के विभिन्न संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को गिरियक प्रखंड के सभी बैंकों एवं डाक घरों में ताले लटके तहे, जिससे प्रखंड के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. खास कर व्यापारी वर्ग को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा. बता दें कि यहां पीएनबी की दो शाखाएं, ग्रामीण बैंक की चार एसबीआइ की एक, इंडियन एंड ओवरसीज बैंक की एक तथा एसबीआइ द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र की तीन सहित सभी बैंकों में ताले लटके रहे.
सिलाव व राजगीर में घंटों ओपीडी बाधित
इधर, बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री संजय कुमार ने कहा कि आम हड़ताल का असर स्वास्थ्य विभाग पर रहा. जिले के विभिन्न अस्पतालों के तीन सौ नियमित कर्मचारी हड़ताल पर रहे. इसके अलावा कुल 2450 आशा,ममता एवं कुरियर हड़ताल में शामिल हुए.
उन्होंने कहा कि जिले भर में शुक्रवार को नियमित टीकाकरण ठप रहा.राजगीर व सिलाव अस्पताल में ओपीडी घंटों बाधित रहा. हड़ताल को सफल बनाने में मो. नदीम,प्रहलाद शर्मा,अरविन्द शर्मा,वृजनंदन प्रसाद,राजेश कुमार सिंह ,अशोक कुमार,प्रेलता कुमारी,अजय कुमार,उषा कुमारी आदि लगे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन