ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Updated at : 01 Sep 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

एनएच 31 पर भागनबिगहा ओपी के मोरातालाब ओवर ब्रिज के पास हुआ हादसा युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या घाटे में धंधा होने से थे डिप्रेशन के शिकार बिहारशरीफ : राजीव कुमार नामक एक व्यवसायी ने आज फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. 45 वर्षीय राजीव कुमार शहर के जानेमाने व्यवसायी थे, लेकिन पिछले एक साल […]

विज्ञापन

एनएच 31 पर भागनबिगहा ओपी के मोरातालाब ओवर ब्रिज के पास हुआ हादसा

युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या
घाटे में धंधा होने से थे डिप्रेशन के शिकार
बिहारशरीफ : राजीव कुमार नामक एक व्यवसायी ने आज फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. 45 वर्षीय राजीव कुमार शहर के जानेमाने व्यवसायी थे, लेकिन पिछले एक साल से इनका एक बाइक का शो-रूम एसआर बजाज घाटे में चल रहा था. इस कारण वे डिप्रेशन में थे. बुधवार की सुबह करीब सात बजे यह घटना घटी. जब बिहार थाना के कचहरी रोड के पास माही खंदक मोहल्ले में स्थित अपने घर के एक कमरे में व्यवसायी श्री कुमार पंखे के हुक के सहारे गले में रस्सी लगा कर आत्महत्या कर ली. घरवालों ने बताया कि एसआर बजाज शोरूम पिछले एक साल से बंद पड़ा था,
जिसके कारण वे डिप्रेशन में जी रहे थे. सुबह में वे अधिवक्ता के यहां जाने की बात अपनी पत्नी को बताया. उसके बाद जब उनके मोबाइल पर उनकी पत्नी ने फोन लगाया तो कोई जवाब नहीं मिला, तब उनकी पत्नी अपने रिश्तेदारों को यह बात बतायी. कुछ आस पास के उनके रिश्तेदार घर में खोजबीन की तो घर के ही एक किनारे में अंधरनुमा कमरे में देखा तो व्यवसायी श्री कुमार उस कमरे में लगे पंखे के हूक के सहारे रस्सी से लटके हुए थे. इस घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया. उनकी पत्नी का रो-रो कर हाल बुरा है. घर में व्यवसायी श्री कुमार अपनी पत्नी के साथ रहते थे. उनके दोनों छोटे-छोटे बच्चे बाहर पढ़ रहे हैं.
शहर के लोग भी इस व्यवसायी की मौत पर स्तब्ध हैं. देखते ही देखते उनके घर पर लोगों का तांता लग गया. पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच कर सब को शव को अपने कब्जा में लेकर सदर अस्पताल ले गयी. सदर अस्पताल में भी लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट गई. शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन