सात माह से नहीं हो रहा निबंधन, परेशानी बढ़ी
Updated at : 21 Jul 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

सात माह से है खराब पड़ा इंटरनेट पंजीयन के लिए रोज चक्कर लगा रहे युवक बिहारशरीफ : शिक्षित बेरोजगारों का सात माह से पंजीयन कार्य नहीं हो पा रहा है. करीब सात माह से पंजीयन का कार्य बंद पड़ा है. जिला नियोजनालय कार्यालय का इंटरनेट सात माह से खराब पड़ा है. अब तक खराब पड़े […]
विज्ञापन
सात माह से है खराब पड़ा इंटरनेट
पंजीयन के लिए रोज चक्कर लगा रहे युवक
बिहारशरीफ : शिक्षित बेरोजगारों का सात माह से पंजीयन कार्य नहीं हो पा रहा है. करीब सात माह से पंजीयन का कार्य बंद पड़ा है. जिला नियोजनालय कार्यालय का इंटरनेट सात माह से खराब पड़ा है. अब तक खराब पड़े इंटरनेट को दुरुस्त नहीं किया किया गया है. लिहाजा इंटरनेट के अभाव में जिले के बेरोजगार युवक व युवतियों का पंजीयन कार्य नहीं हो पा रहा है. नियोजनालय में पंजीयन कराने के लिए प्रतिदिन जिले के सैकड़ों युवक कार्यालय आते हैं. लेकिन उनका नाम निबंधित नहीं हो पाता है. लाचार होकर निराश घर लौटने को विवश हो रहे हैं युवक.
नियोजनालय के आसपास रहने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के दौरान पाइप बिछाने के क्रम में नियोजनालय कार्यालय के इंटरनेट का तार कट गया था. तब से आज तक इंटरनेट का तार को दुरुस्त नहीं किया जा सका है. विभागीय अधिकारी कई बार स्थानीय टेलीफोन कार्यालय को इस संबंध में सूचना दी. बावजूद इस दिशा में अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी है. लिहाजा बेरोजगार युवकों का निबंधन नहीं हो पा रहा है.
डाटा संग्रह कार्य भी बाधित है.
क्या कहते हैं अधिकारी
इंटरनेट के तार को जोड़ने के लिए टेलीफोन विभाग के अधिकारी को कई बार लिखा गया. बावजूद अब तक तार को दुरुस्त नहीं किये जाने से इंटरनेट सेवा बाधित पड़ी है. चाहकर भी कर्मी बेरोजगार युवकों के पंजीयन करने में सक्षम नहीं हैं. जब नेट सेवा चालू हो जायेगी तो निबंधन कार्य शुरू हो जायेगा.
संजय कुमार सिन्हा, जिला नियोजनालय पदाधिकारी,नालंदा
मरीजों को इलाज में होगी सहूलियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




