बिना सूचना के सिलाव नगर पंचायत फीडर 10 घंटे बंद

Updated at : 15 Jul 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
बिना सूचना के सिलाव नगर पंचायत फीडर 10 घंटे बंद

विभाग पर मुकदमे की हुई तैयारी सिलाव : बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी के कारण गुरुवार को सिलाव नगर पंचायत के फीडर का बिजली लोगों को बिना सूचना का बिजली 10 घंटा बंद कर दिया गया. जिसके कारण बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर […]

विज्ञापन

विभाग पर मुकदमे की हुई तैयारी

सिलाव : बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी के कारण गुरुवार को सिलाव नगर पंचायत के फीडर का बिजली लोगों को बिना सूचना का बिजली 10 घंटा बंद कर दिया गया. जिसके कारण बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर दौड़ते हुए देखा गया. लोग गरमी के कारण अपने-अपने घरों से बाहर पंखा झलते देखे गये. नियम के अनुसार अगर बिना सूचना के विभाग बिजली बंद करती है
तो बिजली विभाग को प्रत्येक उपभोक्ता को 36 रुपया घंटा हिसाब से वापस करना होगा. बिजली बंद रहने के कारण इक्जीक्युटिव इंजीनियर राजगीर और जेई सिलाव पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सिलाव बाजार में पोल पर बल्ब लग रहा है. जिसके कारण बिजली काटी गयी थी. यह अधिकारी की मनमानी नहीं
तो और क्या है पोल पर तो ट्रांसफार्मर से भी लाइन काट सकता है. मगर अधिकारी ने पूरे नगर पंचायत का लाइन 10 घंटा काट रखा. सोराकोठी मोहल्ले के उपभोक्ताओं ने विभाग पर मकदमा करने की तैयारी कर ली है. इस घटना की सूचना जिलाधिकारी को भी दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन