मछली मार्केट के पास की जमीन पर दावा
Updated at : 04 Jul 2016 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर के मछली मार्केट पर नगर निगम द्वारा बनने वाली जमीन पर एक व्यक्ति ने दावा कर दिया है. निर्माण कार्य रोकने व कब्जा दिलाये जाने के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर किया गया है. दावा करने वाले श्रवण कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर किया है कि प्लौट नंबर 305, खाता नंबर […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शहर के मछली मार्केट पर नगर निगम द्वारा बनने वाली जमीन पर एक व्यक्ति ने दावा कर दिया है.
निर्माण कार्य रोकने व कब्जा दिलाये जाने के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर किया गया है. दावा करने वाले श्रवण कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर किया है कि प्लौट नंबर 305, खाता नंबर 48 व थाना नंबर 126 मौजा चकहिजयान पौने सात डिसमिल जमीन पर मेरी है. इस जमीन का मेरे पास बंदोबस्ती की कागज है. इसका रिर्टन दाखिल व मोटेशन भी है.
उन्होंने बताया कि सीडब्लूकेसी संख्या 4131 /07 के आदेश के बाद उस समय के तत्कालीन डीएम ने कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर कहा था कि वर्णित भू-खंड को चिहिन्त कर उस पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य करें. इस आदेश के आद भी न्याय के लिए भटक रहे है. ईधर नगर आयुक्त कौशल कुमार ने कहा कि उक्त स्थल के बारे में पूरी तरह कानूनी दायरे में मार्केट बनाया जा रहा है. मार्केट बनने से लोगों को फायदा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




