जिले में लगाये गये एक लाख पौधे

Updated at : 04 Jul 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में लगाये गये एक लाख पौधे

पहल. अभियान में जिले के सरकारी व गैर सरकारी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका समाहरणालय परिसर में पौधारोपण करते जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन, एसपी कुमार आशीष, डीडीसी कुंदन कुमार, मेयर सुधीर कुमार व अन्य. सभी लोग कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाये एवं उसकी पूरी देखभाल करें. उन्होंने कहा कि नालंदा जिला की जनसंख्या करीब […]

विज्ञापन

पहल. अभियान में जिले के सरकारी व गैर सरकारी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका

समाहरणालय परिसर में पौधारोपण करते जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन, एसपी कुमार आशीष, डीडीसी कुंदन कुमार, मेयर सुधीर कुमार व अन्य.

सभी लोग कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाये एवं उसकी पूरी देखभाल करें. उन्होंने कहा कि नालंदा जिला की जनसंख्या करीब 30 लाख की है, अगर हरेक जिलावासी प्रति वर्ष मात्र एक पौधा ही लगा कर उसकी देखभाल करें तो आसानी से 30 लाख पौधे लग जायेंगे.

प्रदूषण के कारण अापदाओं में वृद्धि

बिहारशरीफ : नालंदा जिला को हरा भरा बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया मिशन हरियाली अभियान के तहत 03 जुलाई को एक ही दिन में एक लाख पौधे लगाये गये. जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम द्वारा अभिनव पहल के रूप में शुरू किये गये इस अभियान में जिले के सरकारी व गैर सरकारी विभागों तथा संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाये एवं उसकी पूरी देखभाल करें. उन्होंने कहा कि नालंदा जिला की जनसंख्या करीब 30 लाख की है, अगर हरेक जिलावासी प्रति वर्ष मात्र एक पौधा ही लगा कर उसकी देखभाल करें तो आसानी से 30 लाख पौधे लग जायेंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में वन प्रतिशत संपूर्ण भूभाग का महज 02 प्रतिशत ही है, जो कि काफी कम है. इसे बढ़ाना अत्यंत ही आवश्यक है. वनों के क्षेत्रफल की कमी के कारण ही
पारिस्थितिकी असंतुलन, प्रदूषण व प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप बढ़ा है. इस मौके पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उपयोगी एवं फलदार पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे कि आमजनों का पौधों से लगाव बढ़ सके. जिलाधिकारी के अपील पर आज जिले में रोटरी क्लब, नगर निगम, सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों सहित सभी सरकारी कार्यालयों में भी पौधारोपण किया गया.
मनरेगा के तहत भी खाली जमीन व आहर-पईन पर पेड़-पौधे लगाये जा रहे हैं. वन विभाग भी हर परिसर हरा परिसर, कृषि वाणिकी व मुख्यमंत्री निजी पौधशाला योजना के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम चलाया. जिले के सभी प्रखंडों में भी पौधारोपण अभियान चलाया गया. जिलाधिकारी ने बताया कि तीन जुलाई को शुरू किये गये इस कार्यक्रम के पहले ही दिन करीब एक लाख पौधे लगाये गये हैं और पूरे बारिश के मौसम में यह अभियान जारी रहेगा. पौधारोपण कार्यक्रम में एसपी कुमार आशीष, डीडीसी कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता मुर्शीद आलम, मेयर सुधीर कुमार, उप मेयर शंकर कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
सरमेरा. हर परिसर हरा परिसर कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के विभिन्न सरकारी संस्थानों के परिसर में रविवार को पौधारोपण किया गया. स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड प्रमुख संकेत कुमार चंदन, उपप्रमुख शिवशंकर दास, बीडीओ कुंदन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. त्रिपुरारी चरण ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया.
इस मौके पर प्रमुख एवं उपप्रमुख ने इस कार्यक्रम में लोगों से सहयोग की अपील की और अन्यत्र पौधा लगाने एवं उसकी सुरक्षा करने पर बल दिया. इसी प्रकार थाना परिसर में थानाध्यक्ष उमेश कुमार एवं बीडीओ ने संयुक्त रूप से पौधारपेपण किया. इस अवसर पर सअनि कामेश्वर सिंह, ललन सिंह एवं अन्य थाना कर्मी व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
राजगीर. एसडीओ लाल ज्योति नाथ साहदेव एवं डीएपी संजय कुमार ने कार्यालय परिसर में करीब दो दर्जन फलदार व छायादार वृक्ष लगाये. उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि वन से हमें और हमारे समाज को स्वच्छ पर्यावरण मिला है. उन्होंने लोगों से अपने बच्चों एवं माता-पिता के नाम से एक-एक पौधे लगाने की अपील की. इसी तरह अनुसूचित जाति उच्च विद्यालय में भी फलदार व छायादार पौधे लगाये गये. इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन, एचएम तथा विद्यालय परिवार मौजूद थे.
थरथरी़ रविवार को थरथरी प्रखंड के ई किसान भवन, मनरेगा, थाना, भवन, अंचल कार्यालय, बीआरसी भवन के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी पासवान, प्रमुख अभिषेक कुमार, सीओ सुक्रांत राहुल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आत्माध्यक्ष सुधीर कुमार उर्फ श्रीकांत सिंह, किसान सलाहकार ने अमरूद, ईमली, बरगद, शीशम एवं अन्य प्रजाति के कुल 150 पौधे लगाये. इन पौधों को प्रतिदिन सींचने के लिए एक कामगार को भी लगाया गया है.
नगरनौसा़ प्रखंड में मिशन हरियाली के तहत नवनिर्मित प्रखंड कार्यालय में रविवार के दिन पौधारोपण का कार्य किया गया. मौके पर उपस्थित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, अंचलाधिकारी कुमार विमल प्रकाश, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सहित प्रखंड के मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य ने पौधारोपण किया तथा अपने आसपास के क्षेत्र को हरा भरा रखने का संकल्प लिया.
बेन ़ रविवार को प्रखंड मुख्यालय के थाना, अंचल, कस्तूरबा विद्यालय एवं अस्पताल परिसर में बीडीओ रमेश कुमार सिंह, सीओ सुबोध कुमार व थानाध्यक्ष विगाऊ राम के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इनसान अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों की कटाई कर रहा है, लेकिन इसके एवज में पेड़ नहीं लगा पा रहा है. हर इनसान को कम से कम एक पड़े जरूर लगाना चाहिए.
चंडी ़ रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर एवं रेफरल अस्पताल परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाये गये. इस पौधारोपण में प्रमुख निर्मला देवी, उपप्रमुख पूनम देवी, बीडीओ प्रिया कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामानंद प्रसाद, डॉ. ब्रजकिशोर प्रसाद, मुखिया रेणु देवी आदि उपस्थित थी.
नूरसराय. बीडीओ रंजीत कुमार, सीओ उदय प्रसाद, बीएओ सुदर्शन सिंह, थाना प्रभारी कमलजीत ने प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ क्वार्टर परिसर में 6, ई-किसान भवन परिसर में 15, थाना परिसर में 5 व उच्च विद्यालय नूरसराय के परिसर में 37 सहित कुल 63 पौधे लगाये. उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी का वातावरण गरम हो गया है, जिससे मौसम पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. इससे बचने के लिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए. इस मौके पर किसान सलाहकार श्रवण चौधरी, लेखापाल विकास कुमार, भारती जी, महेंद्र प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन