बनायी गयी बेस लाइन मोरा तालाब में बनेगा सामान्य सुलभ सेवा केंद्र

Updated at : 03 Jul 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
बनायी गयी बेस लाइन मोरा तालाब में बनेगा सामान्य सुलभ सेवा केंद्र

निर्माण कार्य के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया बिहारशरीफ : जूता-चप्पल के व्यवसाय करने वालों के लिए आने वाले समय खुशखबरी से भरा होगा. नयी तकनीक से जूते चप्पल का निर्माण कारीगर आसानी से कर पायेंगे. इसके लिए सरकार की ओर से महत्वाकांक्षी योजना लागू की गयी है. इस योजना को नालंदा […]

विज्ञापन

निर्माण कार्य के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया

बिहारशरीफ : जूता-चप्पल के व्यवसाय करने वालों के लिए आने वाले समय खुशखबरी से भरा होगा. नयी तकनीक से जूते चप्पल का निर्माण कारीगर आसानी से कर पायेंगे. इसके लिए सरकार की ओर से महत्वाकांक्षी योजना लागू की गयी है. इस योजना को नालंदा जिले में क्रियान्वित करने के लिए पहल शुरू कर दी गयी है. जूते-चप्पल के निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को बढ़ावा दिया जायेगा. लोग सहज रूप से जूते चप्पल का निर्माण कर सकेंगे. जिला उद्योग विभाग की ओर से इस कार्य को मूर्तरूप देने के लिए काम शुरू कर दिया गया.
जूते चप्पल के निर्माण कार्य को मिलेगा बढ़ावा
जूते चप्पल के निर्माण कार्य को बढ़ावा देने के लिए जिला मुख्यालय से सटे बिहारशरीफ-बख्यितारपुर मार्ग अवस्थित मोरा तालाब में सामान्य सुलभ सेवा केंद्र का निर्माण किया जायेगा. इसके निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए जिला उद्योग विभाग की ओर से वेश लाइन तैयार किया जा चुका. इस प्रस्तावित योजना का वेश लाइन बनाकर जिला उद्योग विभाग की ओर से वेश लाइन सर्वेज को तैयार राज्य सरकार को भेजा गया है. इस महत्वकांक्षी योजना का अनुमोदन सरकार से हो जाने के बाद मोरा तालाब में सामान्य सुलभ केंद्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा. प्रस्ताव की मंजूरी होने के बाद इस कार्य से जुड़े लोगों की किस्मत खुल जायेगी. मोरा तालाब में जूते चप्पल के निर्माण कार्य में पहले की अपेक्षा काफी तेजी आ जायेगी. लोगों को एक से बढ़कर एक नयी किस्म के चप्पल व जूते मिलने लगेंगे. रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. रोजगार से जुड़े लोगों को भी अच्छी खासी आमदनी हो पायेगी.
बड़े पैमाने पर होता है जूते-चप्पल का निर्माण
मोरा तालाब में अभी भी बड़े पैमाने पर प्रतिदिन साधारण से लेकर अच्छे किस्म की चप्पल बनायी जाती है. साथ ही जूते का भी निर्माण होता है. इस कार्य में सैकड़ों लोग लगे हैं. यहां के निर्मित चप्पल जूतों की मांग सामान्य लोगों से लेकर बड़े-बड़े बाजारों में भी है. मोरा तालाब में बने जूते चप्पल बिक्री के लिए जिले के ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों के दुकानदार भी ले जाते हैं. दुकानदार अपनी डिमांड के मुताबिक जूते व चप्पल के निर्माण के लिए कारीगरों को देते हैं.
लोग मोरा तालाब के निर्मित जूते व चप्पल के काफी दिवाने हैं. इस रास्ते गुजरने वाले लोग कोशिश करते हैं कि मोरा तालाब में उतरकर अपनी पसंद की चप्पल व जूते खरीदने का प्रयास करते हैं. यहां के निर्मित चप्पल मजूबत होती है और सस्ती भी.
क्या कहते हैं अधिकारी
मोरा तालाब में सामान्य सुलभ सेवा केंद्र बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है. इसके लिए वेश लाइन सर्वेज तैयार कर लिया गया है और राज्य सरकार के पास भेजा जा चुका है.
सुरेश कुमार, महाप्रबंधक ,जिला उद्योग विभाग,नालंदा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन