फूंका वीसी का पुतला
Updated at : 30 Jun 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध . रिजल्ट में गड़बड़ी से छात्रों में आक्रोश आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी हिलसा : बीए पार्ट 3 के रिजल्ट में गड़बड़ी और नामांकन में कॉलेज प्रशासन की मनमानी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने बुधवार को एसयू कॉलेज के मुख्य द्वार पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन कर प्रदर्शन […]
विज्ञापन
विरोध . रिजल्ट में गड़बड़ी से छात्रों में आक्रोश
आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
हिलसा : बीए पार्ट 3 के रिजल्ट में गड़बड़ी और नामांकन में कॉलेज प्रशासन की मनमानी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने बुधवार को एसयू कॉलेज के मुख्य द्वार पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम का संचालन कॉलेज अध्यक्ष रजनीश रंजन यादव ने किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी बीए पार्ट 3 के रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी है. इसमें सुधार के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है. वहीं स्थानीय एसयू कॉलेज में बीए पार्ट 1 के छात्रों के नामांकन में भी कॉलेज प्रशासन मनमानी कर रहा है.
कॉलेज प्रशासन पहले आओ पहले जाओ की तर्ज पर कम नंबर वालों का नामांकन लिया गया, जबकि ऊंचे अंक वाले छात्र नामांकन के लिए 15 दिनों से कॉलेज का चक्कर लगा रहा हैं. इस दौरान विद्यार्थियों ने बीए पार्ट 3 के रिजल्ट में सुधार करने एवं पार्ट 1 के छात्रों का कॉलेज में नामांकन लेने की मांग की और कहा कि छात्रों की मांग को अनसुना किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. इस मौके पर विकास कुमार, प्रभात माथुर, ओमप्रकाश कुमार, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, मंजीत कुमार, सुबोध कुमार, प्रिंस कुमार, सोनू, राहुल, मनीष आदि दर्जनों छात्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




