जमीन विवाद में आंखों में डाला था तेजाब, कोर्ट ने किया सजा का एलान

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिले की एक अदालत ने जमीन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की आंख में तेजाब डाल देने के मामले में आज दो आरोपियों को उम्रकैद एवं एक-एक लाख रुपये का जुर्माना तथा एक को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी. लोक अभियोजक मंजर हसन खान ने बताया […]
बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिले की एक अदालत ने जमीन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की आंख में तेजाब डाल देने के मामले में आज दो आरोपियों को उम्रकैद एवं एक-एक लाख रुपये का जुर्माना तथा एक को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी.
लोक अभियोजक मंजर हसन खान ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश षष्ठम इसरत उल्लाह ने अस्थावां थाना अंतर्गत जियर गांव निवासी उपेंद्र सिंह की आंख में तेजाब डालकर उन्हें जख्मी कर देने के मामले में उसी गांव के रतन सिंह और तनिक सिंह को उम्रकैद एवं एक-एक लाख रुपये जुर्माना तथा बृजदेव सिंह को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी. इन अभियुक्तों पर 29 अगस्त 1989 को जमीन को लेकर हुए विवाद में उपेंद्र सिंह की आंख में तेजाब डाल कर उन्हें घायल कर देने का आरोप था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




