करायपरशुराय में मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन

Updated at : 29 Jun 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
करायपरशुराय में मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन

नालंदा एएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी करायपरशुराय के सलेमपुर गांव के बगीचे में चल रहा धंधा करायपरशुराय (नालंदा) : मंगलवार को एएसपी विभाष कुमार के नेतृत्व में करायपरशुराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास बगीचे में छापेमारी कर मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया गया. वहीं मौके से धंधेबाज भाग निकले. जानकारी के […]

विज्ञापन

नालंदा एएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी

करायपरशुराय के सलेमपुर गांव के बगीचे में चल रहा धंधा
करायपरशुराय (नालंदा) : मंगलवार को एएसपी विभाष कुमार के नेतृत्व में करायपरशुराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास बगीचे में छापेमारी कर मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया गया. वहीं मौके से धंधेबाज भाग निकले. जानकारी के अनुसार मंगलवार को नालंदा एएसपी विभाष कुमार को सलेमपुर गांव निवासी भूषण पासवान के बगीचे में अवैध हथियार बनाये जाने की सूचना मिली थी. इस आधार पर छापेमारी की गयी.
बगीचे में जमीन के अंदर गाड़ कर रखे हुए पांच अर्धनिर्मित पिस्तौल, ड्रील मशीन समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने वाला उपकरण बरामद हुआ. छापेमारी में करायपरशुराय प्रभारी थानाध्यक्ष विशुनदेव पासवान, चिकसौरा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन