सदर प्रखंड : सोनी देवी प्रमुख, इंदूबाला उपप्रमुख

Updated at : 29 Jun 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
सदर प्रखंड : सोनी देवी प्रमुख, इंदूबाला उपप्रमुख

नगरनौसा (नालंदा) : प्रखंड के बालिक उच्च विद्यालय, नगरनौसा के सभा कक्ष में मंगलवार को अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल अधिकारी अजीत कुमार की देखरेख व पुख्ता सुरक्षा के बीच प्रखंड के प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव कराया गया. सबसे पहले पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. शपथ ग्रहण के बाद प्रखंड प्रमुख व […]

विज्ञापन

नगरनौसा (नालंदा) : प्रखंड के बालिक उच्च विद्यालय, नगरनौसा के सभा कक्ष में मंगलवार को अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल अधिकारी अजीत कुमार की देखरेख व पुख्ता सुरक्षा के बीच प्रखंड के प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव कराया गया. सबसे पहले पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलायी गयी.

शपथ ग्रहण के बाद प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव कराया गया. इसमें कछियावां पंचायत की अकैड़ पंचायत समिति सदस्य अंतरा देवी को प्रखंड प्रमुख जबकि नगरनौसा पंचायत की नगरनौसा पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी उपप्रमुख बनीं. 13 पंचायत समिति सदस्य वाले नगरनौसा प्रखंड में प्रमुख पद पर कब्जा जमाने वाली अंतरा देवी को कुल 8 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी शोभा देवी को महज पांच मत ही मिला. उपप्रमुख के रूप में चुनी गयीं सुनीता देवी को सात मत मिले, जबकि उनकी विरोधी मृदुला देवी को पांच मत से ही संतोष करना पड़ा. निर्वाचित प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख को समर्थकों ने बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन