टॉपर घोटाले में ठोस कार्रवाई करे सरकार: माले
Updated at : 29 Jun 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

शहर में निकाला गया प्रतिरोध मार्च, कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी बिहारशरीफ : ”शिक्षा बचाओ रोजगार दो’ अभियान के तहत भाकपा माले, इनौस और आइसा ने पार्टी कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला. विभिन्न मार्गों से होते हुए अस्पताल चौक पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गयी. इस मौके पर इनौस के नेता मनमोहन […]
विज्ञापन
शहर में निकाला गया प्रतिरोध मार्च, कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
बिहारशरीफ : ”शिक्षा बचाओ रोजगार दो’ अभियान के तहत भाकपा माले, इनौस और आइसा ने पार्टी कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला. विभिन्न मार्गों से होते हुए अस्पताल चौक पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गयी. इस मौके पर इनौस के नेता मनमोहन कुमार ने कहा कि सरकार टॉपर घोटाले में दोषियो पर कड़ी कार्रवाई करे. छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे. शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का आलम है. इस पर लगाम लगानी चाहिए. शिक्षा माफिया पर सरकार कार्रवाई करे. टॉपर घोटाले ने शिक्षा विभाग की पोल खोलकर रख दी है.
नागरिकों को बेहतर शिक्षा व रोजगार उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य है. लेकिन यहां शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार में डूबा है. ऐसे में लोगों को कैसे बेहतर शिक्षा व रोजगार मिल पायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि नालंदा जिला शिक्षा विभाग में भी घोटाला है लेकिन कुछेक शिक्षकों पर ही एफआईआर की गयी है. पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. वह राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी बरसे. घोटालेबाजों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सरकार करे. इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य पाल बिहारी लाल, मकसूदन शर्मा, सुनील कुमार, कोमल मांझी, शौखीन मांझी, रामप्रीत केवट, सत्यनारायण, शिवबालक पासवान, सुरेन्द्र शर्मा, बंगाली दास, रवि कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




