जल्द मिलेगी सिटी बस सेवा
Updated at : 27 Jun 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

पहल. नगर निगम ने बनाया प्रपोजल, पीपी मोड में चलेंगे वाहन नगर विकास के प्रधान सचिव कर चुके हैं अध्ययन बिहारशरीफ : जल्द ही शहर के लोग सिटी बस में सफर करेंगे. नगर निगम ने इसका प्रपोजल बनाया गया. स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में सिटी वाहन चलाये जाने का भी प्रस्ताव है. बिहारशरीफ नगर निगम […]
विज्ञापन
पहल. नगर निगम ने बनाया प्रपोजल, पीपी मोड में चलेंगे वाहन
नगर विकास के प्रधान सचिव कर चुके हैं अध्ययन
बिहारशरीफ : जल्द ही शहर के लोग सिटी बस में सफर करेंगे. नगर निगम ने इसका प्रपोजल बनाया गया. स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में सिटी वाहन चलाये जाने का भी प्रस्ताव है. बिहारशरीफ नगर निगम को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जायेगा. शहर की बसावट के अनुसार बस परिचालन का प्रस्ताव है. नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी का प्रपोजल 28 जून तक नगर विकास विभाग के पास भेजा जायेगा जहां से इसे भारत सरकार के पास भेज दिया जायेगा. स्मार्ट सिटी के प्रपोजल को अंतिम रूप दे दिया गया है.
शुक्रवार को विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने प्रपोजल के एक-एक बिन्दु का गहन अध्ययन किया. प्रपोजल में प्रधान सचिव द्वारा कुछ संशोधन किया गया ताकि इस बार स्मार्ट सिटी के रेस में बिहारशरीफ पिछड़े नहीं.
महानगरों के तर्ज पर बनी है योजना : यह सेवा महानगर की तर्ज पर चालू की जायेगी. इस सेवा से गांव देहात से आने वाले लोगों को बेहद फायदा होगा. कम भाड़ा व निर्धारित समय सीमा में गंतव्य स्थान तक पहुंचने में सुविधा होगी. पब्लिक प्राइवेेट साझा समन्वय के तहत शहर में वाहन चलाये जाने की योजना है. इसके तहत लोगों को नगर निगम आमंत्रित करेगा. नगर निगम द्वारा इसके लिए कुछ शर्तों के साथ समन्वय बनाया जायेगा. परिवहन नियमों के अनुसार भाड़ा तय किये जायेंगे. रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, कचहरी, अस्पताल रूट को भी इसमें शामिल किया जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में सिटी बस चलाये जाने का भी प्रावधान है. इसके चालू होने से जिस तरह शहर में ऑटो चलती है उसी प्रकार मिनी वाहन चलेंगे.
कौशल कुमार,नगर आयुक्त कौशल कुमार
क्या कहते हैं मेयर
स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने से लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलने लगेंंगी. इस दिशा में नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी का प्रपोजल बनाया गया है.
सुधीर कुमार, मेयर नगर निगम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




