ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचला, गयी जान

बिहारशरीफ : कमरूद्दीनगंज निवासी 58 वर्षीय जनार्दन प्रसाद को शनिवार को बरबीघा रोड में शारदा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया. बताया जाता है कि जनार्दन प्रसाद बिहारशरीफ से साइकिल से अपने पैतृक गांव नकटपुरा पंचायत के मोहिउद्दीनपुर जा रहे थे. जैसे ही उनकी साइकिल शारदा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची कि […]
बिहारशरीफ : कमरूद्दीनगंज निवासी 58 वर्षीय जनार्दन प्रसाद को शनिवार को बरबीघा रोड में शारदा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया. बताया जाता है कि जनार्दन प्रसाद बिहारशरीफ से साइकिल से अपने पैतृक गांव नकटपुरा पंचायत के मोहिउद्दीनपुर जा रहे थे.
जैसे ही उनकी साइकिल शारदा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर रांग साइड में आकर जनार्दन प्रसाद की साइकिल में टक्कर मार दी. घायल जनार्दन प्रसाद को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. ट्रैक्टर में फार लगा था, जिससे आशंका है कि वह कहीं से खेत जोत कर आ रहा था. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




