आज से डे टाइम में चलेगा कोर्ट
Updated at : 27 Jun 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : सोमवार से कोर्ट डे टाइम में चलेगा. अब कोर्ट कार्यालय 10 बजे प्रात: से 5 बजे शाम तक खुलेगा. साढ़े दस बजे से न्यायालय कार्य शुरू होगा. डेढ़ से 2 बजे तक लंच टाइम होगा. चार अप्रैल से 26 जून तक कोर्ट कार्य सुबह के सत्र में किया जा रहा था. प्रचंड गरमी […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : सोमवार से कोर्ट डे टाइम में चलेगा. अब कोर्ट कार्यालय 10 बजे प्रात: से 5 बजे शाम तक खुलेगा. साढ़े दस बजे से न्यायालय कार्य शुरू होगा. डेढ़ से 2 बजे तक लंच टाइम होगा. चार अप्रैल से 26 जून तक कोर्ट
कार्य सुबह के सत्र में किया जा रहा था. प्रचंड गरमी से कर्मचारियों, वकीलों व पक्षकारों की परेशानियों को देखते हुए उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष अप्रैल के शुरुआत से जून के अंत तक मॉर्निंग सत्र में कोर्ट कार्य होता है. इस दौरान कोर्ट कार्य का समय प्रात: साढ़े छह बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




