मुखिया व सरपंचों ने ली शपथ

एकंगरसराय (नालंदा) : नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों में मुखिया, वार्ड सदस्यों, सरपंचों एवं पंचों को रविवार को डॉ. लाल सिंह त्यागी स्मृति भवन में बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव कराया गया. इसमें मंडाछ पंचायत से उपमुखिया पद […]
एकंगरसराय (नालंदा) : नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों में मुखिया, वार्ड सदस्यों, सरपंचों एवं पंचों को रविवार को डॉ. लाल सिंह त्यागी स्मृति भवन में बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव कराया गया. इसमें मंडाछ पंचायत से उपमुखिया पद पर तेज नारायण ठाकुर उप सरपंच पद पर रूबी देवी, पारथू पंचायत से उपमुखिया रंजू देवी,
उप सरपंच स्थगित, केशोपुर उप मुखिया नसीबी प्रसाद, उप सरपंच सुनीता देवी, तेल्हाड़ा में उप मुखिया अर्जुन कुमार, उप सरपंच सुरेश प्रसाद, एकंगरसराय में उप मुखिया मुन्ना कुमार, उप सरपंच रविकांत मालाकार, एकंगरडीह में उपमुखिया मंजू देवी, उप सरपंच कलावती देवी, कोशियावां में उप मुखिया रीता कुमारी, उप सरपंच विभा देवी, बादराबाद में उपमुखिया धर्मेंद्र कुमार, उप सरपंच राजन प्रसाद सिन्हा, नारायणपुर पंचायत से उप मुखिया के पद पर अनिता देवी,
उप सरपंच रीता देवी, दनियावां पेंदापुर से उप मुखिया के पद पर पवींदर सिंह, उपसरपंच के पद पर अमीर कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




