हटाये गये कतरीसराय प्रभारी

बिहारशरीफ : लापरवाही के आरोप में कतरीसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजीव रंजन चौधरी को सिविल सर्जन ने प्रभारी पद से हटा दिया है. उनकी जगह अब गिरियक पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ ललित प्रसाद कतरीसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की कमान संभालेंगे. इस संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय से अधिसूचना […]
बिहारशरीफ : लापरवाही के आरोप में कतरीसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजीव रंजन चौधरी को सिविल सर्जन ने प्रभारी पद से हटा दिया है. उनकी जगह अब गिरियक पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ ललित प्रसाद कतरीसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की कमान संभालेंगे. इस संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. साथ ही कार्रवाई से संबंधित प्रति संबंधित प्रभारी को उपलब्ध करा दी गयी है.
डाॅ चौधरी को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत संचालित तेतरावां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित किया गया है. सिविल सर्जन डाॅ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि डाॅ ललित प्रसाद अब तक गिरियक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की कमान संभाल रहे थे. उन्हें कतरीसराय पीएचसी का नया एमओआइसी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




