बैंक लूटकांड में फरार आरोपित चंदन चौरसिया पकड़ा गया

Updated at : 24 Jun 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक लूटकांड में फरार आरोपित चंदन चौरसिया पकड़ा गया

कैनरा बैंक लूटकांड में यह चौथी गिरफ्तारी है बिहारशरीफ : केनरा बैंक लूटकांड के फरार आरोपित जहानाबाद के घोसी निवासी चंदन चौरसिया को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी कहां से और कैसे हुई है. यह पुलिस फिलहाल नहीं बता रही है. इस संबंध में डिटेल खुलासा पुलिस द्वारा गुरुवार को […]

विज्ञापन

कैनरा बैंक लूटकांड में यह चौथी गिरफ्तारी है

बिहारशरीफ : केनरा बैंक लूटकांड के फरार आरोपित जहानाबाद के घोसी निवासी चंदन चौरसिया को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी कहां से और कैसे हुई है. यह पुलिस फिलहाल नहीं बता रही है. इस संबंध में डिटेल खुलासा पुलिस द्वारा गुरुवार को किये जाने की संभावना है. कैनरा बैंक लूटकांड में यह चौथी गिरफ्तारी है. इस लूटकांड में सबसे पहले नूरसराय के लोजपा नेता के पुत्र शशि पासवान की गिरफ्तारी हुई थी.
इसके बाद जहानाबाद के घोसी से ही शिव प्रसाद बिंद व उसके भतीजे को गिरफ्तार किया गया था. शिव प्रसाद बिंद अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा है. तीसरी गिरफ्तारी पटना के सिपारा निवासी शैलेंद्र महतो की हुई थी. इस बैंक लूटकांड का केस पुलिस के लिए पूरी तरह ब्लाइंड था. पुलिस के पास अपराधियों तक पहुंचने के लिए कोई सुराग नहीं था. लुटेरों की तलाश में सैकड़ों स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर रही थी. यह घटना 27 नवंबर 2015 को सोहसराय के केनरा बैंक की शाखा से 40 लाख की डकैती की घटना हुई थी. तीन लुटेरों ने केनरा बैंक की शाखा में प्रवेश कर बैंक कर्मियों व ग्राहकों को जमीन पर उलटा लिटा कर रुपये ले भागे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन