नंबर लगाने का झंझट खत्म, इजी गैस कार्ड से तुरंत मिलेगा सिलिंडर

बिहारशरीफ : एचपी गैस कंपनी ने अपने घरेलू उपभोक्ताओं की सेवा में बढ़ोतरी करते हुए अनोखी पहल की है. इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी में जाकर अथवा कंपनी के मोबाइल नंबर पर अलग से नंबर लगाने की झंझट से मुक्ति मिल जायेगी. कंपनी अपने उपभोक्ताओं को ‘इजी गैस कार्ड’ […]
बिहारशरीफ : एचपी गैस कंपनी ने अपने घरेलू उपभोक्ताओं की सेवा में बढ़ोतरी करते हुए अनोखी पहल की है. इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी में जाकर अथवा कंपनी के मोबाइल नंबर पर अलग से नंबर लगाने की झंझट से मुक्ति मिल जायेगी. कंपनी अपने उपभोक्ताओं को ‘इजी गैस कार्ड’ उपलब्ध करा रही है. इसके माध्यम से गैस उपभेाक्ता जरूरत पड़ते ही तुरंत गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं. श्री राम एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर भूषण कुमार ने बताया कि एजेंसी के गैस सिलिंडर ढोने वाले सभी वाहनों पर विशेष प्रकार की मशीन लगायी जा रही है. गैस उपभोक्ता उक्त वाहनों से इजी गैस कार्ड का उपयोग कर सीधे गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




