कुएं में गिरने से बालक की मौत

Updated at : 18 Jun 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
कुएं में गिरने से बालक की मौत

करायपरशुराय (नालंदा) : सुप्तावस्था में मां से बिछड़ा एक वर्षीय बालक की मौत कुएं में गिर जाने से हो गयी. घटना करायपरशुराय के नेसरा गांव की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करायपरशुराय थाना क्षेत्र के नेसरा गांव में वृहस्पतिवार देव स्थल के पास अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था. इसी देव स्थान […]

विज्ञापन

करायपरशुराय (नालंदा) : सुप्तावस्था में मां से बिछड़ा एक वर्षीय बालक की मौत कुएं में गिर जाने से हो गयी. घटना करायपरशुराय के नेसरा गांव की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करायपरशुराय थाना क्षेत्र के नेसरा गांव में वृहस्पतिवार देव स्थल के पास अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था.

इसी देव स्थान के बगल निवासी विमलेश यादव के पत्नी अपने एक वर्षीय पुत्र धनपत कुमार को साथ में लकर सो रही थी कि मां की सुप्तावस्था में बालक घुसक-घुसक कर पास में रहे कुएं के पास चला गया और किसी तरह बालक कुएं में गिर गया. जब मां की नींद खुला तो अपने पुत्र के खोजबीन करना शुरू किया जहां काफी समय बाद देखा कि पास में रहे कुएं में गिरा हुआ है.

ग्रामीणों ने कुएं से बालक को निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करायपरशुराय ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित बताया इस घटना को बाद गांव में संचालित अखंड कीर्तन को बंद कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन