धमकी भरा परचा मिलने से सनसनी

सरमेरा (नालंदा) : जिले के हरनौत प्रखंड की कोलावां पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया की हुई हत्या के उपरांत सरमेरा प्रखंड मुख्यालय में भी जनप्रतिनिधियों के लिए धमकी भरा परचा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर चिपका हुआ पाया गया. लाल रंग से लिखा हुआ परचा मिलने के बाद सनसनी फैल गयी. यह परचा कब और […]
सरमेरा (नालंदा) : जिले के हरनौत प्रखंड की कोलावां पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया की हुई हत्या के उपरांत सरमेरा प्रखंड मुख्यालय में भी जनप्रतिनिधियों के लिए धमकी भरा परचा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर चिपका हुआ पाया गया. लाल रंग से लिखा हुआ परचा मिलने के बाद सनसनी फैल गयी. यह परचा कब और किसने चिपकाया यह प्रशासन के लिए कौतुहल का विषय बना हुआ है. वहीं परचे को लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. हालांकि परचा में निवेदक की जगह पर आम आदमी लिखा हुआ है,
जबकि परचे में एक कुरसी की तसवीर के दायी ओर पिस्टल का चिह्न बना हुआ है. परचे में सरमेरा प्रखंड के विभिन्न पदों से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देने के साथ ही सरमेरा पंचायत से लगातार तीसरी बार पंसस के पद पर निर्वाचित शिवशंकर दास को प्रमुख पद पर चयन करने की चेतावनी अन्य सदस्यों को दी गयी है़ इस संबंध में श्री दास ने खुद को प्रमुख पद का प्रत्याशी नहीं होने का जिक्र करते हुए सनहा दर्ज करने का आवेदन स्थानीय थाने में दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




