मुखिया हत्याकांड : अभियुक्तों के घरों पर इश्तिहार चिपका

Updated at : 14 Jun 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया हत्याकांड :  अभियुक्तों के घरों पर इश्तिहार चिपका

बिहारशरीफ : हरनौत प्रखंड की कोलावां की नवनिर्वाचित मुखिया पूनम देवी हत्याकांड के अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है. इस हत्याकांड के सभी चार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को हिलसा कोर्ट से इश्तिहार प्राप्त किया है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस ने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : हरनौत प्रखंड की कोलावां की नवनिर्वाचित मुखिया पूनम देवी हत्याकांड के अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है. इस हत्याकांड के सभी चार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को हिलसा कोर्ट से इश्तिहार प्राप्त किया है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से इश्तेहार प्राप्त कर सोमवार को ही सभी चार अभियुक्तों के घरों पर चिपका दिया गया है.

इस इश्तिहार में सभी चार अभियुक्तों को अविलंब कोर्ट में सरेंडर करने को कहा गया है. सरेंडर नहीं करने की स्थिति में संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. चंडी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी चार अभियुक्तों के घरों पर इश्तिहार चिपकाया गया है. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के लिए भी हिलसा कोर्ट से आग्रह किया है. उन्होंने बताया कि महिला मुखिया हत्याकांड के सभी चार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है,

मगर अभियुक्तों द्वारा लगातार ठिकाना बदलते रहने से उनकी गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी है. इसके बाद पुलिस ने इश्तेहार चस्पा करने एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू करने जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन