बलगम जांच पंजी का संधारण नियमित रूप से करें : डाॅ. जेपी

बिहारशरीफ : बलगम जांच पंजी का संधारण नियमित रूप से करें. पंजी का रखरखाव भी व्यवस्थित रूप से की जाये. खराब फुलोरेसेंट स्कोपिंग मशीन की शीघ्र मरम्मत कराएं, ताकि जांच कार्य में आसानी हो सके. टीबीडीसी, पटना के चीफ मेडिकल अफसर(सीएमओ) डाॅ. जेपी सुकुमार ने मंगलवार को जिला यक्ष्मा केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान […]
बिहारशरीफ : बलगम जांच पंजी का संधारण नियमित रूप से करें. पंजी का रखरखाव भी व्यवस्थित रूप से की जाये. खराब फुलोरेसेंट स्कोपिंग मशीन की शीघ्र मरम्मत कराएं, ताकि जांच कार्य में आसानी हो सके. टीबीडीसी, पटना के चीफ मेडिकल अफसर(सीएमओ) डाॅ. जेपी सुकुमार ने मंगलवार को जिला यक्ष्मा केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी व कर्मियों को यह दिशा निर्देश दिया.
डाॅ. सुकुमार जिला टीबी केंद्र की प्रयोगशाला, दवा वितरण काउंटर, दवा भंडारण आदि का भी निरीक्षण किया. इस दौरान फुलोरेसेंट माइकोस्कोपिंग मशीन दुरुस्त नहीं पायी गयी. साथ ही जांच कर में बलगम जांच पंजी का संधारण नियमित नहीं पाया गया. इस मामले को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मी को इसे सुव्यस्थित करने का निर्देश दिया, ताकि टीबी मरीजों को बलगम जांच में सुविधा हो सके. इस दौरान सुपरवाइजरों को हिदायत दी कि अग्रिम परिभ्रमण प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. क्षेत्र में प्रतिदिन जाएं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




