अच्छी सेहत के लिए तंबाकू से लोग करें परहेज

Updated at : 01 Jun 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
अच्छी सेहत के लिए तंबाकू से लोग करें परहेज

बिहारशरीफ : अच्छी सेहत व लंबी जिंदगी जीने के लिए लोग तंबाकू से परहेज करें. तंबाकू का सेवन कई बीमारियों की जड़ है. इसलिए लोग तंबाकू के सेवन से तौबा करें. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्थानीय सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित कार्यशाला में ये बातें सिविल सर्जन डाॅ. […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : अच्छी सेहत व लंबी जिंदगी जीने के लिए लोग तंबाकू से परहेज करें. तंबाकू का सेवन कई बीमारियों की जड़ है. इसलिए लोग तंबाकू के सेवन से तौबा करें. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्थानीय सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित कार्यशाला में ये बातें सिविल सर्जन डाॅ. सुबोध प्रसाद सिंह ने कहीं. उन्होंंने कहा कि समाज के लोगों के बीच जागरूकता लाने से भी लोग तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे.

जब लोग जागरूक होंगे, तो खुद-व-खुद तंबाकू के सेवन का त्याग करेंगे. इसलिए तंबाकू सेवन से होने वाली हानि के बारे में लोगों को जानकारी देना बहुत ही जरूरी है. इधर, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल परिसर से प्रशिक्षु एएनएम की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. रैली को सिविल सर्जन डाॅ. सुबोध प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली शहर के कई मार्गों से गुजरती हुई लोगों को जागरूक करते हुए पुन: सदर अस्पताल पहुंच कर समाप्त हो गयी. मौके पर डीएलओ डाॅ. रवींद्र कुमार, डीएस डाॅ. शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन