घनी आबादी वाले इलाकों में लगेगा ओवरहेड केबल

Updated at : 30 Mar 2016 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
घनी आबादी वाले इलाकों में लगेगा ओवरहेड केबल

अभी तक गाड़े गये हैं 950 पोल, कोलकाता की कैपकॉर्न कंपनी कर रही केबल बिछाने का कार्य बिहारशरीफ : विद्युत विभाग के नालंदा सर्किल के अधीन कार्यरत दो जिलों नालंदा व नवादा जिलों में घनी आबादी वाले शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरहेड बिजली का केबल लगाने का कार्य शुरू हुआ है. दोनों जिलों में […]

विज्ञापन
अभी तक गाड़े गये हैं 950 पोल, कोलकाता की कैपकॉर्न कंपनी कर रही केबल बिछाने का कार्य
बिहारशरीफ : विद्युत विभाग के नालंदा सर्किल के अधीन कार्यरत दो जिलों नालंदा व नवादा जिलों में घनी आबादी वाले शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरहेड बिजली का केबल लगाने का कार्य शुरू हुआ है. दोनों जिलों में इस कार्य की जिम्मेवारी कोलकाता की एजेंसी कैपकॉर्न को सौंपी गयी है. घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी ओवरहेड केबल लगाये जायेंगे. नालंदा जिले में करीब 300 किलोमीटर, जबकि नवादा में करीब 240 किलोमीटर बिजली के ओवरहेड केबल लगाये जाने हैं. कैपकॉर्न एजेंसी को दोनों जिलों में दो वर्ष में यह काम पूरा कर देना है.
ओवरहेड केबल के लिए होंगे अलग पोल : घनी आबादी वाले शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरहेड बिजली का केबल बिछाने के लिए परंपरागत बिजली के पोल से अलग पोल होंगे. इसके लिए दोनों जिलों में पोल लगाने का कार्य किया जाना है. एलटी व एचटी लाइन के लिए अलग-अलग पोल होंगे. होली पर्व की छुट्टी के कारण इस कार्य में थोड़ी सुस्ती आ गयी थी.
अब तक 950 पोल गाड़े जा चुके हैं : ओवरहेड केबल के लिए नालंदा व नवादा में अब तक लगभग 950 पोल गाड़े जा चुके हैं. गाड़े गये सभी पोल केबल एलटी लाइन के लिए है, जबकि एचटी लाइन के लिए अभी पोल गाड़ने का कार्य शुरू नहीं किया गया है. एलटी लाइन के पोल गाड़ने का कार्य पूरा हो जाने के बाद ही एचटी लाइन के लिए पोल गाड़ने का कार्य शुरू किया जा सकेगा. कैपकार्न एजेंसी के साइड इंजीनियर मो. आमिर ने बताया कि निर्धारित समय में बिजली के ओवरहेड केबल बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. एजेंसी के कर्मी कार्य को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन