24 घंटे बाद देशी शराब मिलनी हो जायेगी बंद

Updated at : 30 Mar 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे बाद देशी शराब मिलनी हो जायेगी बंद

बिहारशरीफ : शराब के शौकीनों के लिए बस 24 घंटे ही शेष बचे हैं. उक्त घंटे बाद देशी शराब मिलना तो बंद हो जायेगा. इसके साथ ही विदेशी शराब की प्राईवेट दुकानें भी बंद हो जायेंगी. इन दुकानों के बंद होने के बाद देशी शराब की बिक्री बंद हो जायेगी. वही विदेशी शराब के लिए […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : शराब के शौकीनों के लिए बस 24 घंटे ही शेष बचे हैं. उक्त घंटे बाद देशी शराब मिलना तो बंद हो जायेगा. इसके साथ ही विदेशी शराब की प्राईवेट दुकानें भी बंद हो जायेंगी. इन दुकानों के बंद होने के बाद देशी शराब की बिक्री बंद हो जायेगी. वही विदेशी शराब के लिए भी मशक्त करनी पड़ेगी. बताया जा रहा है कि सरकारी स्तर पर अंग्रेजी शराब की बिक्री होना है.

कैसे और कहां से होगा इसकी प्रक्रिया अभी जारी है. एक अप्रैल से जिले में देशी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लग जायेगा. देशी शराब को प्रतिबंधित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गयी है. 31 मार्च को जिले में जब्तीकरण अभियान चलायी जायेगी. जब्तीकरण के लिए 50 टीम का गठन किया गया है. सभी टीम में अधिकारियों को लगाया गया है.

मंगलवार को हरदेव भवन में अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक कर कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी देशी, विदेशी व कम्पोजिट शराब की दुकाने एक अप्रैल से बंद हो जायेेगी. इन दुकानों की देशी शराब को वहीं पर नष्ट कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन