देशी शराब की दुकानों की होगी जांच

Updated at : 29 Mar 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
देशी शराब की दुकानों की होगी जांच

50 टीमों का हुआ गठन, 31 मार्च को की जायेगी छापेमारी बिहारशरीफ : देशी शराब की दुकानों की जांच के लिए डीएम डॉ.त्याग राजन ने 50 टीमों का गठन किया है. टीम के सदस्यों के द्वारा 31 मार्च को व्यापक छापेमारी की जायेगी. छापेमाारी के क्रम में बचे हुए देशी शराब को नष्ट करने का […]

विज्ञापन

50 टीमों का हुआ गठन, 31 मार्च को की जायेगी छापेमारी

बिहारशरीफ : देशी शराब की दुकानों की जांच के लिए डीएम डॉ.त्याग राजन ने 50 टीमों का गठन किया है. टीम के सदस्यों के द्वारा 31 मार्च को व्यापक छापेमारी की जायेगी.
छापेमाारी के क्रम में बचे हुए देशी शराब को नष्ट करने का आदेश दिया गया है. साथ ही विदेशी शराबों को जब्त कर लिया जायेगा. बचे हुए अंग्रेजी शराबों की सूची बनायी जायेेगी. अंग्रेजी शराब को जब्त कर उसे बिहार स्टेट विवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिपो में पहंचा दिया जायेगा. एक अप्रैल से जिले में देशी शराबों की बिक्री बंद हो जायेगी. साथ ही प्राईवेट स्तर से बिक्री होने वाली अंग्रेजी शराब की दुकानों में भी ताला जायेगा. सरकारी स्तर पर अंग्रेजी शराबों की बिक्री होना है. जिले में कूल 18 दुकाने संचालित होने की सूचना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन