जज्बा. राष्ट्रीय स्तर पर नंदनी दिखायेगी जौहर
Updated at : 28 Mar 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

इंस्पायर्ड अवार्ड के लिए हुई चयनित कचरा प्रबंधन का मॉडल प्रदर्शित किया था परबलपुर : बिहार दिवस 2016 के अवसर पर गांधी मैदान पटना में आयोजित समारोह में बालिका उच्च विद्यालय परबलपुर की दशम वर्ग की छात्रा नंदिनी कुमारी ने कचरा प्रबंधन का मॉडल प्रदर्शित किया था. उस मॉडल में कचरे की री-साइकिलंग को बहुत […]
विज्ञापन
इंस्पायर्ड अवार्ड के लिए हुई चयनित
कचरा प्रबंधन का मॉडल प्रदर्शित किया था
परबलपुर : बिहार दिवस 2016 के अवसर पर गांधी मैदान पटना में आयोजित समारोह में बालिका उच्च विद्यालय परबलपुर की दशम वर्ग की छात्रा नंदिनी कुमारी ने कचरा प्रबंधन का मॉडल प्रदर्शित किया था. उस मॉडल में कचरे की री-साइकिलंग को बहुत ही आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया गया,
जिसे देख कर राज्य स्तरीय सेलेक्शन मंडल द्वारा सराहा गया और बिहार दिवस पर आयोजित छठी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नालंदा के एकमात्र छात्रा नंदिनी को छठा स्थान प्राप्त करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ.
अब वो विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड में भाग लेने दिल्ली जायेगी. राज्य परियोजना के निदेशक के. सेंथिल कुमार व राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी मुखदेव सिंह द्वारा संयुक्त रूप से इंस्पायर अवार्ड 2016 का प्रमाण पत्र दिया जायेगा. विदित हो कि प्रखंड स्तर पर चुने जाने के उपरांत जिला स्तर पर नेशनल उच्च विद्यालय शेखाना में 17 अक्टूबर 2015 को आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में नंदिनी ने छठा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया था. उसे अब दिल्ली में अपना जौहर दिखाने का मौका मिल गया है.
अब वो अवार्ड प्राप्त करने व राज्य को सम्मान दिलाने के लिए जी-जान से मॉडल प्रदर्शित करने में लगी है. कचरे की रीसाइकिलंग के बारे में पूछे जाने पर नंदिनी ने बताया कि मॉडल के माध्यम से दिखाया गया है कि कचरे से वायु, जल व मिट्टी प्रदूषित होती है. इससे गंदगी फैलती है. यही गंदगी स्वास्थ्य व पर्यावरण को बिगाड़ती है.
यदि रोजमर्रे के उपयोग से निकले कचरे, फैक्टरी से निकले अवशिष्ट का प्रबंधन मॉडल के अनुसार किया जाय तो इससे बिजली, जैविक खाद व अन्य सामान बना कर इसकी उपयोगिता हो सकती है. इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के शिक्षकों, छात्राएं व अभिभावकों ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




