नालंदा एसपी और विधायक को धमकी देनेवाला गिरफ्तार
Updated at : 27 Mar 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : इस्लामपुर के जदयू विधायक चंद्रसेन प्रसाद व नालंदा के एसपी कुमार आशीष को जान से मारने की धमकी देनेवाले युवक शैलेश कुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे इस्लामपुर थाने के काली स्थान से गिरफ्तार किया गया. वह इस्लामपुर थाने के खरहरापर गांव का निवासी है. एसपी कुमार आशीष ने […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : इस्लामपुर के जदयू विधायक चंद्रसेन प्रसाद व नालंदा के एसपी कुमार आशीष को जान से मारने की धमकी देनेवाले युवक शैलेश कुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे इस्लामपुर थाने के काली स्थान से गिरफ्तार किया गया. वह इस्लामपुर थाने के खरहरापर गांव का निवासी है.
एसपी कुमार आशीष ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 15 मार्च को विधायक चंद्रसेन प्रसाद के मोबाइल पर मोबाइल नंबर 7033119301 से एक धमकी भरा एसएमएस आया था, जिसमें दो दिनों के भीतर एक खाते में पांच ला रुपये जमा करने को कहा गया था. साथ ही ऐसा नहीं करने पर परिवार सहित जान से मारने धमकी दी गयी थी. इस संबंध में विधायक के अंगरक्षक जितेंद्र राम ने एकंगरसराय थाने में मामला दर्ज कराया है. एसपी ने बताया कि 13,14 व 15 मार्च को मेरे सरकारी मोबाइल पर भी चार मैसेज भेजे गये, जिनमें मुझे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गयी थी.
ये एसएमएस उसी नंबर से भेजे गये थे, जिसका इस्तेमाल इस्लामपुर विधायक को धमकी देने के लिए किया गया था. इसमें राजबल्लभ यादव के केस से दूर रहने की हिदायत भी दी गयी थी. एसपी ने बताया कि मोबाइल के टाॅवर लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
उसके पास से मोबाइल फोन व सिम भी बरामद किये गये हैं. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने गांव खरहरा से एक ट्रैक्टर चालक चिंटु पासवान से 20 दिन पूर्व एक मोबाइल लिया था. उक्त मोबाइल में अपने एक दोस्त आशीष रंजन का सिम कार्ड लगा कर विधायक व एसपी को धमकी भरे एसएमएस भेजे थे. जिस खाते में पैसे जमा करने की बात कही गयी थी, वह खाता आशीष रंजन के भाई के ससुर का था.
एसपी ने बताया कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपित युवक की मंशा क्या थी और कहीं उसका किसी विशेष व्यक्ति या प्रतिबंधित संगठन से संबंध तो नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




