नालंदा एसपी और विधायक को धमकी देनेवाला गिरफ्तार

Updated at : 27 Mar 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा एसपी और विधायक को धमकी देनेवाला गिरफ्तार

बिहारशरीफ : इस्लामपुर के जदयू विधायक चंद्रसेन प्रसाद व नालंदा के एसपी कुमार आशीष को जान से मारने की धमकी देनेवाले एक युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे इस्लामपुर थाने के काली स्थान इस्लामपुर रोड से गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान इस्लामपुर थाने के खरहरापर गांव निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : इस्लामपुर के जदयू विधायक चंद्रसेन प्रसाद व नालंदा के एसपी कुमार आशीष को जान से मारने की धमकी देनेवाले एक युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे इस्लामपुर थाने के काली स्थान इस्लामपुर रोड से गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान इस्लामपुर थाने के खरहरापर गांव निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र शैलेश कुमार के रूप में की गयी है. 15 मार्च को विधायक चंद्रसेन प्रसाद के मोबाइल नंबर 9430248251 पर मोबाइल नंबर 7033119301 से एक धमकी भरा एसएमएस आया था,

जिसमें दो दिनों के भीतर एक खाते में पांच लाख रुपये जमा करने की बात कही गयी थी. साथ ही रुपये नहीं भेजने पर परिवार सहित जान से मारने धमकी दी गयी थी. इस संबंध में विधायक के अंगरक्षक जितेंद्र राम ने एकंगरसराय थाने में मामला दर्ज कराया. यह जानकारी एसपी कुमार आशीष ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. एसपी ने बताया कि 13,14 व 15 मार्च को मेरे सरकारी मोबाइल पर भी धमकी भरे चार मैसेज भेजे गये, जिनमें मुझे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गयी थी. एसपी ने बताया कि मेरे सरकारी मोबाइल पर उसी नंबर से ये एसएमएस भेजे गये, जिस नंबर का प्रयोग धमकी के लिए इस्लामपुर Âबाकी पेज 15 पर

नालंदा एसपी और विधायक…
विधायक के लिए किया गया था. धमकी में साफ तौर पर विधायक राजबल्लभ यादव के केस से दूर रहने की हिदायत भी दी गयी थी. एसपी ने बताया कि मोबाइल के टाॅवर लोकेशन के आधार पर एकंगरसराय थानाध्यक्ष त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शैलेश को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से मोबाइल फोन व सिम भी बरामद किये गये हैं. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने गांव खरहरा से एक ट्रैक्टर चालक चिंटु पासवान से 20 दिन पूर्व एक मोबाइल लिया था.उक्त मोबाइल में अपने एक दोस्त आशीष रंजन का सिम कार्ड लगा कर विधायक व एसपी को धमकी भरे एसएमएस भेजे थे. जिस खाते में पैसे जमा करने की बात एसएमएस में कही गयी थी, वह खाता आशीष रंजन के भाई के ससुर का था.
एसपी ने बताया कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपित युवक की मंशा क्या थी. उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ चल रही है. पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं युवक का किसी विशेष व्यक्ति या प्रतिबंधित संगठन से संबंध तो नहीं है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन