गांव से शहर तक बिहार दिवस की धूम

श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से बिहार दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन, डीडीसी कुंदन कुमार, एसपी कुमार आशीष . तरक्की की राह पर बिहार बिहारशरीफ : मंगलवार की सुबह से लेकर देर शाम तक बिहार दिवस की धूम मची रही है. गांव से लेकर […]
श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से बिहार दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन, डीडीसी कुंदन कुमार, एसपी कुमार आशीष .
बिहारशरीफ : मंगलवार की सुबह से लेकर देर शाम तक बिहार दिवस की धूम मची रही है. गांव से लेकर शहर तक बिहार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुबह में प्रभात फेरी निकाली गयी. जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन के नेतृत्व में श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान से प्रभातफेरी निकाला गया इसके बाद दस बजे विकास मेले का उद्धाटन किया गया.
विकास मेले में 17 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग के कार्यो के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी. मेले में विभाग के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोग कैसे उठाये इसके बारे में भी अधिकारियों द्वारा बताया गया. इस मौके परडीडीसी कुंदन कुमार,वरीय डीटीओ शैलेन्द्र नाथ,डिप्टी कलेक्टर राम बाबू, रवीन्द्र राम, प्रमोद कुमार,ब्रजेश कुमार,डीएसओ शैलेन्द्र कुमार,जिला निबंधन पदाधिकारी नीरज कुमार,डीपीओ आइसीडीएस गायत्री कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी नेहा नुपूर डीपीआरओ लाल बाबू आदि मौजूद थे
बिजली बचाएं, समृद्धि पाएं : बिजली बचाये देश व राज्य को समृद्ध बनाये. उर्जा बचाने में सहयोेग करें. विकास मेले में बिजली विभाग द्वारा लगये गये स्टॉल पर विभाग के कर्मी राजेश कुमार, फैसल जमाल,स्वेता कुमारी,शैलेश कुमार के द्वारा बिजली बचाने के उपाय बताये गये. साथ ही सुलभ तरीकेे से कनेक्शन लेने के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गयी. कर्मियों ने कहा कि विकसित बिहार बनाने के लिए समय पर बिजली जमा करने अपील भी लोगों को दी गयी.
नशा करके वाहन चलाया, तो जाना पड़ सकता है जेल : विकास मेले में परिवहन विभाग के स्टॉल पर परिवहन नियमों की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गयी. डीटीओ शैलेन्द्र नाथ व एमवीआइ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नशा करके वाहन चलाने वालों को जेल भी जाना पड़ सकता है. नियमों के अनुसार नशा करके वाहन चलाना अवैध है.
इस पर दो हजार रुपये व तीन माह की कैद भी हो सकता है. विभाग द्वारा वाहन प्रदुषण जांच , नशा जांच के उपकरणोें की प्रदर्शनी भी की गयी. अधिकारियों द्वारा परिवहन नियमों की जानकारी भी लोगों को दी गयी. इसी प्रकार आपदा विभाग द्वारा भूकुंप के दौरान बचाव के उपाय बताये गये. आपदा से निबटने की है तैयारी तो नहीं होगी आपदा भारी.
स्वास्थ्य,जीविका,पीएचइडी, एसबीआई,पीएनबी, निबंधन कार्यालय, बाल संरक्षण, बुनियादी साक्षरता, का भी स्टॉल लगाया गया. साथ ही महिला महोत्सव का आयोजन भी किया गया.
छात्रों के बीच निबंध व पेटिंग, खो-खो, कबडी, प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. खेल मेें इन लोगों ने मारी बाजी:
खो-ख्रो में विजेता हरनौत खो-खो क्लब
उपविजेता उच्च विद्यालय बिन्द
खो-खो बालिका
विजेता- संत पॉल इंगलिश स्कूल हरनौत
उपविजेता -सोगरा उच्च विद्यालय बिहाराशरीफ
कबड्डी बालिका
विजेता संत पॉल स्कूल हरनौत
उप विजेता-सोगरा हाइस्कूल
होली खेले रधुवीरा पर झूमें श्रोता:
बिहार दिवस पर मंगलवार की शाम में होली खेले रधुवीरा गीत का श्रोंता ने खुब लुफफ्त उठाया. श्रम कल्याण मैदान का कोना-कोना होली मय हो गया है. हो जहां पर से होली के गीत गुनगुनाने लगें. सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत पेेश किया गया. साथ ही साक्षरता एवं मद्य निषेध पर नाटक ,स्वच्छता पेयजल पर नुक्कड़ नाटक ,होली पर समूह नृत्य, टै्रफिक नियमों पर नाटक अखियों के झरोखें से जैसे कार्यक्रम की प्रस्तुत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




