विभिन्न मामलों में दो लोगों को जेल

बीहट (नगर) : सहायक एफसीआइ अंतर्गत दो अलग-अलग मामले में दो लोगों को जेल भेजा गया. एक मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी. रविवार को जीरोमाइल स्थित प्रिंस होटल में अवैध रूप से शराब बेचने के दौरान छापेमारी कर होटल मालिक राकेश कुमार को हिरासत में लेकर बेगूसराय भेज दिया. उसके विरुद्ध कांड संख्या 115/16 […]
बीहट (नगर) : सहायक एफसीआइ अंतर्गत दो अलग-अलग मामले में दो लोगों को जेल भेजा गया. एक मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी. रविवार को जीरोमाइल स्थित प्रिंस होटल में अवैध रूप से शराब बेचने के दौरान छापेमारी कर होटल मालिक राकेश कुमार को हिरासत में लेकर बेगूसराय भेज दिया.
उसके विरुद्ध कांड संख्या 115/16 दर्ज किया गया है. जबकि बीहट मकससपुर निवासी वारंटी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया. बीहट निवासी बोतल पासवान ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर मारपीट करने के आरोप में कांड संख्या 116/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




