होली को लेकर हाइवे पर वाहन चेकिंग शुरू

बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस की चौकसी अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेरने का काम कर रहा है.नालंदा पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाल के दिनों में जिले के विभिन्न स्थानों से चोरी गयी कुल 13 बाइक की बरामदगी करने में सफलता पायी है.पुलिस ने बाइक की चोरी करने […]
बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस की चौकसी अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेरने का काम कर रहा है.नालंदा पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाल के दिनों में जिले के विभिन्न स्थानों से चोरी गयी कुल 13 बाइक की बरामदगी करने में सफलता पायी है.पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले 13 कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी भी एक विशेष अभियान के दौरान कर ली.रविवार को जिले में चले विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विभिन्न कांडों में फरार चल रहे कुल 164 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
सोमवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उक्त बातों की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि हाल के दिनों में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से चोरी हुई कुल 13 बाइकों की बरामदगी के साथ-साथ चोरी की घटना में संलिप्त 13 कुख्यात बाइक चोर की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गयी है.एसपी ने बताया कि इसके अलावे विशेष समकालीन अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 415 लीटर अवैध देसी शराब की बरामदगी की गयी
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.बाइक चोरी की बरामदगी के संबंध में बताते हुए एसपी ने बताया कि अचानक शहर ग्रामीण क्षेत्रों में घट रही बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से दो टीम का गठन किया गया.पहले टीम में सोहसराय इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष जेपी यादव,लहेरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार व नगर इंस्पेक्टर नंद किशोर प्रसाद शामिल थे,
जबकि दूसरी टीम में हरनौत थानाध्यक्ष सिंध शेखर सिंह,वेना थानाध्यक्ष कुमार सौरभ व हरनौत के सहायक दारोगा राजनंदन को शामिल किया गया.दोनों टीमों द्वारा कड़ी मेहनत कर चोरी गयी बाइक की बरामदगी की.एसपी ने बताया कि टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




