विवाहिता ने फांसी लगा दी जान, मामला दर्ज
Updated at : 21 Mar 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : विवार की सुबह एक विवाहिता फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, हालांकि मृतका के परिजन इस घटना को हत्या से जोड़ कर देख रहे हैं. थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में दहेज हत्या की बात बतायी गयी है. घटना शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरूद्दीनगंज मुहल्ले में घटी. […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : विवार की सुबह एक विवाहिता फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, हालांकि मृतका के परिजन इस घटना को हत्या से जोड़ कर देख रहे हैं. थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में दहेज हत्या की बात बतायी गयी है.
घटना शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरूद्दीनगंज मुहल्ले में घटी. बताया जाता है कि मुहल्ला निवासी मृत्युंजय कुमार की पत्नी राखी पारिवारिक कलह से तंग आ कर ससुराल स्थित घर में फांसी लगा ली.
घटना के वक्त घर में मृतका के सास-ससुर नहीं थे.
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची लहेरी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अपने अभिरक्षा में अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि महिला की मौत किन कारणों से हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




