रंगे हाथ बाइक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

(नालंदा) : बाइक चोरी कर भाग रहे एक युवक को रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ कर जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सुपूर्द कर दिया. घटना थाने के नेसरा गांव की है. बताया जाता है कि करायपरसुराय थाने के नेसरा गांव निवासी मुनारिक यादव की मोटरसाइकिल घर के पास लगी हुई थी कि […]
(नालंदा) : बाइक चोरी कर भाग रहे एक युवक को रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ कर जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सुपूर्द कर दिया. घटना थाने के नेसरा गांव की है. बताया जाता है कि करायपरसुराय थाने के नेसरा गांव निवासी मुनारिक यादव की मोटरसाइकिल घर के पास लगी हुई थी कि मंगलवार की देर रात को मौका पाकर एक चोर चोरी कर भागने लगा,
जिसे ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और जम कर लाठी, लात और घुसे से पिटाई कर दी. बाद में उसे पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया. चोर की पहचान चिकसौरा थाने के रूपसपुर गांव निवासी विनेश्वर यादव का पुत्र अनुज कुमार के रूप में की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




