बिहार : अवकाशप्राप्त सरकारी कर्मी से 2.5 लाख की लूट

बिहारशरीफ: बिहार के बिहारशरीफ में आज अपराधियों ने एक अवकाशप्राप्त सरकारी कर्मचारी कोअपना निशाना बनाया और 2.5 लाख रुपये लूट लिये. घटना शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के भारत गैस गोदाम के पास मंगलवार की दोपहर घटी. फिलहाल पुलिस ने वारदात में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चला रखा है. जानकारी […]
बिहारशरीफ: बिहार के बिहारशरीफ में आज अपराधियों ने एक अवकाशप्राप्त सरकारी कर्मचारी कोअपना निशाना बनाया और 2.5 लाख रुपये लूट लिये. घटना शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के भारत गैस गोदाम के पास मंगलवार की दोपहर घटी. फिलहाल पुलिस ने वारदात में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चला रखा है.
जानकारी के मुताबिक स्थानीय किसान बाग चोरा बगीचा निवासी व कोलकाता के कोयला खदान से सेवानिवृत्त नागेश्वर महतो अपनी बच्ची की शादी के वास्ते शहर के रामचंद्रपुर स्थित एसबीआइ बैंक के अपने खाते से तीन लाख की निकासी की थी. वह अपने एक पड़ोसी नरेश निराला के साथ बाइक पर सवार होकर बैंक तक आये थे. रुपये की निकासी के बाद उन्होंने 2.5 लाख एक छोटे से बैग में रखे थे, जबकि शेष राशि को उन्होंने पैंट के पॉकेट में रखा था.
बैंक से वापस घर लौटने के दौरान ही बाइक सवार दो बदमाशाेंने अवकाशप्राप्त सरकारी कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गये. पीड़ित द्वारा इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकरपुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




