बिहार : जुआ खेलने के दौरान हुई झड़प में दो की मौत, एक घायल

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिले में दीपावली के अवसर पर जुआ खेलने के दौरान हुई झड़प में बीती रातदो लोगों की मौत हो गयी. जबकिएक अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गये. घायल आनंद सिंह को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक नालंदा जिले के सिलाव बाजार […]
बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिले में दीपावली के अवसर पर जुआ खेलने के दौरान हुई झड़प में बीती रातदो लोगों की मौत हो गयी. जबकिएक अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गये. घायल आनंद सिंह को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक नालंदा जिले के सिलाव बाजार में जुआ खेल रहे कुछ लोगों के बीच झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. राजगीर पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतकों के नाम विवेक सिंह और लवली सिंह हैं. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल आनंद सिंह को बेहतर इलाज के लिये पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है.
संजय ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों में से एक की जेब से दो कारतूस बरामद किये गये हैं. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला सदर अस्पताल भेजा गया है. उन्हाेंने बताया कि ये लोग जिस समय जुआ खेल रहे थे उस समय करीब सात-आठ लोग वहां आये और उनके साथ उनकी झड़प हो गयी. संजय ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है.
घटना में मारे जाने मृतकों की पहचान सिलाव डीह निवासी नीरज सिंह के पुत्र विवेक सिंह और पूर्व बार्ड पार्षद प्यारे राऊत के पुत्र लवली सिंह के रूप में की गयी है. गौरतलब है कि पिछले साल दीपावली के दिन ही मृतक विवेक सिंह के पिता नीरज सिंह की भी हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




