परिवार कल्याण कार्यक्रम पर टीम के सदस्य रखें नजर

Updated at : 05 Nov 2015 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
परिवार कल्याण कार्यक्रम पर टीम के सदस्य रखें नजर

बिहारशरीफ : परिवार कल्याण कार्यक्रम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की पैनी नजर रहेगी, ताकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके. इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तरीय टीमों का गठन किया है, जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को शामिल किया गया है. परिवार कल्याण कार्यक्रम सुचारु […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : परिवार कल्याण कार्यक्रम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की पैनी नजर रहेगी, ताकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके. इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तरीय टीमों का गठन किया है, जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को शामिल किया गया है.

परिवार कल्याण कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हो, इसके लिए सिविल सर्जन डाॅ सुबोध प्रसाद सिंह ने संबंधित अधिकारियों को प्रखंडों का आवंटन कर दिया है. संबंधित अधिकारी आवंटित प्रखंडों में होनेवाले परिवार कल्याण कार्यक्रम पर अपनी पैनी नजर रखेंगे. राज्य स्वास्थ्य के कार्यपालक निदेशक के आदेश के आलोक में विश्व पुरुष नसबंदी दिवस के अवसर पर पूरे जिले में सात नवंबर से पुरुष नसबंदी सप्ताह कार्यक्रम चलाया जायेगा. यह कार्यक्रम 13 नवंबर तक चलेगा.

इस दौरान जिले के सभी अनुमंडलीय, सदर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगा कर इच्छुक पुरुषों का नसबंदी किया जायेगा.

अधिकारियों को आवंटित प्रखंड : अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को एकंगरसराय, परबलपुर, हरनौत व रहुई, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को कतरीसराय, बिंद, सरमेरा व अस्थावां, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी को बेन, सिलाव, सदर प्रखंड व इस्लापुर, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को राजगीर, करायपरसुराय, हिलसा व गिरियक, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक को नूरसराय, नगरनौसा, चंडी व थरथरी
क्या कहते हैं अधिकारी
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गठित प्रखंड वार टीमों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आवंटित प्रखंडों का भ्रमण कर अपना प्रतिवेदन प्रतिदिन उपलब्ध कराएं.
डाॅ सुबोध प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, नालंदा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन