पिकअप वैन पेड़ से टकराया, 11 मजदूर जख्मी

Updated at : 04 Nov 2015 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन पेड़ से टकराया, 11 मजदूर जख्मी

अस्थावां : नवादा से मजदूरों को ले जा रहा पिकअप वैन के सारे थाना क्षेत्र के एनएच 82 पर बहादुरपुर मोड़ के पास सोमवार की देर रात्रि में सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इस दुर्घटना में 11 मजदूर जख्मी हुए हैं. घायलों […]

विज्ञापन

अस्थावां : नवादा से मजदूरों को ले जा रहा पिकअप वैन के सारे थाना क्षेत्र के एनएच 82 पर बहादुरपुर मोड़ के पास सोमवार की देर रात्रि में सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इस दुर्घटना में 11 मजदूर जख्मी हुए हैं. घायलों में चार की हालत चिंताजनक बतायी जाती है.

इन चारों को सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया है. पिकअप वैन नवादा के पाली कौआकोल से मजदूरों को लेकर बाढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ाने जा रहा था. इसी दौरान सारे थाना के बहादुरपुर मोड़ के पास पिकअप वैन के ड्राइवर के संतुलन खो देने से वह सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकरायी.

घटना की सूचना मिलते ही सारे थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया. घायलों में पाली कौआकोल नवादा के दशरथ चौहान, मुन्नी कुमारी, नरेश चौहान, कौशिल्या देवी, रमन चौहान, घनश्याम चौहान, शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के फर पर गांव के लच्छु चौहान, लखीसराय के हलसी प्रखंड के मोदीनगर के मनोज मांझी आदि शामिल है. सारे के थानाध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है.

चार की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उसे बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ठेकेदार सभी मजदूरों को पंजाब के ईटरबोला ले जा रहा था. बाढ़ स्टेशन पर सभी मजदूरों को ट्रेन पकड़नी थी. उन्होंने बताया कि ठेकेदार की पहचान नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन