प्रशिक्षण शिविर से गायब नौ अफसरों पर कार्रवाई
Updated at : 03 Nov 2015 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : मतगणना पर्यवेक्षक व सहायकों के प्रशिक्षण के लिए आयोजित शिविर से अनुपस्थित 9 पदाधिकारियों के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही,उनसे तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने की मांग की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम ने निर्वाचन कार्यों में […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : मतगणना पर्यवेक्षक व सहायकों के प्रशिक्षण के लिए आयोजित शिविर से अनुपस्थित 9 पदाधिकारियों के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही,उनसे तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने की मांग की गयी है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम ने निर्वाचन कार्यों में कोताही बरतने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त कार्रवाई की है. 31 अक्तूबर को आयोजित प्रशिक्षण शिविर से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आनंद कुमार शर्मा, बिहारशरीफ के प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार,
प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मिथलेश प्रसाद, राजगीर जीवन बीमा निगम के लिपिक शिव कुमार चौरसिया, राजगीर जल पथ प्रमंडल के सहायक अभियंता सच्चिदानंद प्रसाद सिंह, एकंगरसराय जल पथ प्रमंडल के प्राक्कलन पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, कनीय अिीायंता अनिल कुमार, बिहारशरीफ के आपूर्ति निरीक्षक चंदन कुमार प्रसाद एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कपिल प्रसाद शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




