दो बीघे में लगी धान की फसल काट ले गये बदमाश,गाेलीबारी

Updated at : 03 Nov 2015 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
दो बीघे में लगी धान की फसल काट ले गये बदमाश,गाेलीबारी

बिहारशरीफ : दो बिगहा जमीन पर खड़ी धान की फसल बदमाश काट कर ले गये. घटना के बाद गांव का दो पक्ष हथियार के साथ एक-दूसरे के सामने आ गया. पचास चक्र से ज्यादा गोलियां भी चली. गांव में तैनात चौकीदार ने घटना की सूचना अपने थानेदार को भी दी,लेकिन थानेदार गोलीबारी की घटना पर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : दो बिगहा जमीन पर खड़ी धान की फसल बदमाश काट कर ले गये. घटना के बाद गांव का दो पक्ष हथियार के साथ एक-दूसरे के सामने आ गया. पचास चक्र से ज्यादा गोलियां भी चली. गांव में तैनात चौकीदार ने घटना की सूचना अपने थानेदार को भी दी,लेकिन थानेदार गोलीबारी की घटना पर नहीं कुछ बोल कर गोली की आवाज को फटाखे की आवाज बताने में ज्यादा रुचि दिखा रहे

हैं.घटना कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में रविवार की देर रात्रि की है.घटना के संबंध में पूछे जाने पर कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष कहते हैं कि घटना की सूचना तो उन्हें संबंधित चौकीदार से प्राप्त हुई थी.घटनास्थल पर जाने का दावा करते हुए थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर बताया कि आवाज सही में फटाखे की थी या गोली की यह कहना मुश्किल है.इस संबंध में किसी के द्वारा थाने में शिकायत भी दर्ज नहीं करायी गयी है.

गोलीबारी की घटना में थानाध्यक्ष की सफाई कई संदेहास्पद स्थितियों को जन्म देता है.पुलिस के वरीय अधिकारी इस प्रकरण की जांच करें तो घटना से जुड़े सभी तथ्यों सामने लाया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन