ePaper

नालंदा में गर्भवती महिला, पति व बेटी की गला दबाकर हत्या

Updated at : 04 Dec 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में गर्भवती महिला, पति व बेटी की गला दबाकर हत्या

बिंद (नालंदा) : बिंद थाने के मसीयाडीह गांव के पास पइन से पुलिस ने मंगलवार की सुबह तीन शव बरामद किये है. मृतकों की पहचान मसीयाडीह गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री मिंतू देवी, दामाद सन्नी यादव और नतिनी नंदनी कुमारी के रूप में हुई है. मिंतू देवी के पति सन्नी यादव पटना जिले के […]

विज्ञापन

बिंद (नालंदा) : बिंद थाने के मसीयाडीह गांव के पास पइन से पुलिस ने मंगलवार की सुबह तीन शव बरामद किये है. मृतकों की पहचान मसीयाडीह गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री मिंतू देवी, दामाद सन्नी यादव और नतिनी नंदनी कुमारी के रूप में हुई है. मिंतू देवी के पति सन्नी यादव पटना जिले के बख्तियारपुर थाने के मीसी गांव के थे.

सोमवार की सुबह सन्नी यादव सात माह की गर्भवती पत्नी मिंतू देवी व 18 माह की बेटी नंदनी को लेकर बाइक से इलाज कराने बिहारशरीफ गये थे. परिजनों ने बताया कि बिहारशरीफ में इलाज के दौरान विलंब हो गया. सन्नी यादव व मिंतू देवी से परिवार वालों की बातचीत अंतिम बार शाम सात बजे फोन पर हुई थी. इसी दौरान मसीयाडीह ससुराल पहुंचने से कुछ दूर पहले ही तीनों की हत्या कर शवों को अलग-अलग स्थानों पर पइन में फेंक दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन