बिहार : ट्रक ने ऑटोरिक्शा को सामने से मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार अन्य जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिला के गिरियक थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक ने एक ऑटोरिक्शा को सामने से टक्कर मार दी. जिससे ऑटोरिक्शा में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य जख्मी हो गये. राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए और […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिला के गिरियक थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक ने एक ऑटोरिक्शा को सामने से टक्कर मार दी. जिससे ऑटोरिक्शा में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य जख्मी हो गये. राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के वास्ते जिला सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.
उन्होंने बताया कि ये लोग नवादा के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के निवासी थे और बिहारशरीफ आ रहे थे. सोमनाथ ने बताया कि इस हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










