ePaper

नालंदा : हादसे में सिपाही की मौत, दो जख्मी

Updated at : 29 Oct 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा : हादसे में सिपाही की मौत, दो जख्मी

बिहारशरीफ (नालंदा) : लहेरी थाने में पदस्थापित हॉक मोबाइल दस्ते के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसे में दो जवान भी जख्मी हो गये. घटना बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मुहल्ले में शनिवार की देर रात घटी. मृतक हरनौत थाने के नियामत नगर गांव निवासी संतोष कुमार थे. चश्मदीद गवाह रहे जख्मी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : लहेरी थाने में पदस्थापित हॉक मोबाइल दस्ते के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसे में दो जवान भी जख्मी हो गये. घटना बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मुहल्ले में शनिवार की देर रात घटी. मृतक हरनौत थाने के नियामत नगर गांव निवासी संतोष कुमार थे. चश्मदीद गवाह रहे जख्मी जवान चंदन व राजू ने बताया कि लहेरी थाने के रांची रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के समीप बाइक पर सवार एक युवक बैग में कुछ ले जा रहा था.

शक होने पर उनलोगों ने उसे रुकने को कहा. लेकिन, वह तेजी से बाइक भगाने लगा. इसी दौरान हॉक मोबाइल दस्ते के जवान संतोष ने उसका पीछा किया. हमलोग भी उनके पीछे दूसरी बाइक से चल रहे थे. लेकिन, इसी दौरान कागजी मुहल्ले के समीप संतोष की बाइक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार के साथ एक पोल से जा टकरायी. हम दोनों वहां पहुंचे तो देखा कि संतोष की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन