नालंदा : आय से अधिक संपत्ति में इंजीनियर की ससुराल में छापा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता रहे संजय कुमार की ससुराल में बुधवार को धनबाद भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो की टीम ने छापा मारा. इनका ससुराल शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ले में है. टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर नुनू देव राय […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता रहे संजय कुमार की ससुराल में बुधवार को धनबाद भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो की टीम ने छापा मारा. इनका ससुराल शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ले में है. टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर नुनू देव राय ने बताया कि कार्यपालक अभियंता संजय के विरुद्ध धनबाद के भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो में एक मामला दर्ज है. अभियंता के ऊपर झारखंड व बिहार में सेवा अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.
हालांकि बिहारशरीफ के भैंसासुर मोहल्ले स्थित अभियंता के ससुराल की संपत्ति खंगलाने के बाद टीम को उनके या फिर उनकी पत्नी की संपत्ति के बारे में कोई ठोस सबूत नहीं मिलने की सूचना मिली है. इसके बाद टीम धनबाद लौट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन