पारिवारिक रंजिश में अधेड़ को मारी गोली, गयी जान
Updated at : 23 Jul 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

सरमेरा (नालंदा) : सोमवार की अहले सुबह अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसेना बिगहा गांव की है. बताया जाता है कि पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के कुम्हरा गांव निवासी मनोहर यादव उर्फ मल्हु यादव सरमेरा थाना क्षेत्र के हुसेना बिगहा गांव स्थित […]
विज्ञापन
सरमेरा (नालंदा) : सोमवार की अहले सुबह अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसेना बिगहा गांव की है. बताया जाता है कि पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के कुम्हरा गांव निवासी मनोहर यादव उर्फ मल्हु यादव सरमेरा थाना क्षेत्र के हुसेना बिगहा गांव स्थित अपने पुत्र के साथ घी लेने सोमवार की अहले सुबह आये थे. इस बीच वहां पूर्व से घात लगाये तीन अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी.
इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है.
उन्होंने बताया कि घटना के वक्त साथ उपस्थित मृतक के पुत्र जीतु कुमार के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मृतक की पुत्री प्रीति देवी की शादी वर्ष 2015 में शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा ओपी क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी राजवल्लभ यादव के पुत्र सत्यम कुमार ऊर्फ लल्लू यादव से हुई थी.
परंतु शादी के बाद से ही मृतक की पुत्री को उसका दामाद मायके से विदाई कराकर अपने घर नहीं ले गया. इस बात को लेकर मृतक का अपने समधी व दामाद एवं परिजनों से विवाद चला रहा था. इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कुम्हरा गांव का टोला सरफराज नगर निवासी धनुषधारी यादव तथा मृतक के समधी व उसके दामाद को नामजद आरोपित बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




