नालंदा : करेंट से बिजली मिस्त्री की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2019 8:26 AM
नाराज लोगों ने बड़ी पहाड़ी पावर ग्रिड के कर्मी को पीटा बिहारशरीफ (नालंदा) : शहर के कल्याणपुर मोहल्ले में शनिवार की सुबह पोल पर चढ़कर बिजली लाइन में आयी खराबी को दूर कर रहे विद्युत कंपनी के मिस्त्री महेश्वर प्रसाद की करेंट लगने से मौत हो गयी. शट डाउन लेकर काम कर रहे मानव बल […]
नाराज लोगों ने बड़ी पहाड़ी पावर ग्रिड के कर्मी को पीटा
बिहारशरीफ (नालंदा) : शहर के कल्याणपुर मोहल्ले में शनिवार की सुबह पोल पर चढ़कर बिजली लाइन में आयी खराबी को दूर कर रहे विद्युत कंपनी के मिस्त्री महेश्वर प्रसाद की करेंट लगने से मौत हो गयी. शट डाउन लेकर काम कर रहे मानव बल के कार्य करने के दौरान ही बिजली आ गयी, जिसके कारण वह बिजली के पोल पर से नीचे जा गिरा.
इससे नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने पावर ग्रिड के गेट को उखाड़ दिया. इसका विरोध करने पर नाराज लोगों ने ग्रिड के एक कर्मी के साथ मारपीट भी की. घटना की सूचना मिलते लहेरी व बिहार थाने की पुलिस के साथ बिहारशरीफ के बीडीओ मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










