शनिवार तक सतायेगी गर्मी, रात को भी राहत नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : एक बार फिर से जिलावासी भीषण गर्मी की मार झेलने को मजबूर हैं. भीषण गर्मी से लोगों की चैन छीन गयी है. रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है. सोमवार को जिले के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर 42 डिग्री पहुंच गया, जबकि रविवार को जिले का तापमान […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : एक बार फिर से जिलावासी भीषण गर्मी की मार झेलने को मजबूर हैं. भीषण गर्मी से लोगों की चैन छीन गयी है. रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है. सोमवार को जिले के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर 42 डिग्री पहुंच गया, जबकि रविवार को जिले का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होकर 30 डिग्री पहुंच गया है.
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस पूरे सप्ताह के दौरान लोगों को 42-43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर के तापमान से जूझना पड़ेगा. न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है. न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण लोगों को गर्मी के साथ ऊमस का भी सामना करना पड़ेगा.
पांच दिनों के तापमान
दिन तापमान न्यूनतम
सोमवार 42 डिग्री 30 डिग्री
मंगलवार 42 डिग्री 30 डिग्री
बुधवार 42 डिग्री 32 डिग्री
गुरुवार 42 डिग्री 31 डिग्री
शुक्रवार 42 डिग्री 31 डिग्री
शनिवार 43 डिग्री 29 डिग्री
छिटपुट बादल छाने के बाद भी राहत की उम्मीद नहीं
इस सप्ताह आसमान में छिटपुट बादल छाये रहने की भी संभावना जतायी जा रही है, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. एकाएक तीन डिग्री सेल्सियस पारा के ऊपर चढ़ने से लोगों में अकुलाहट देखी जा रही है. दिन भर पसीने से तर-बतर लोग गर्मी से राहत की जुगाड़ में लगे रहे.
कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में इजाफा हो गया है. मौसमी फलों की मांग अचानक बढ़ गयी है. तरबूज, खीरा, ककड़ी, आम, लीची, लस्सी आदि की खूब खरीदारी हो रही है. गर्मी से बचने के लिए लोग दिन भर में तीन बार स्नान करने को मजबूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










