ट्रैक्टर से गिरने से छात्र की गयी जान, स्कूल से लौटते वक्त ट्रैक्टर पर चढ़ गया था शुभम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेन (नालंदा) : मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के कृपागंज निवासी अनिल सिंह के 11 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार की मौत ट्रैक्टर से गिरने से हो गयी. बताया जाता है कि मृतक बालक सरकारी स्कूल के कक्षा छह का छात्र था. स्कूल से घर लौटने के दौरान रास्ते में ट्रैक्टर मिलने पर बालक उस पर […]
विज्ञापन
बेन (नालंदा) : मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के कृपागंज निवासी अनिल सिंह के 11 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार की मौत ट्रैक्टर से गिरने से हो गयी. बताया जाता है कि मृतक बालक सरकारी स्कूल के कक्षा छह का छात्र था.
स्कूल से घर लौटने के दौरान रास्ते में ट्रैक्टर मिलने पर बालक उस पर चढ़ गया था. जैसे ही चालक ने रोड पर बने ब्रेकर के समीप अपने वाहन में ब्रेक लगाया, छात्र सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया. थोड़ी देर बाद छात्र घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया. पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद बालक जब घर लौट रहा था, तो रास्ते से गुजर रहे ट्रैक्टर को रुकवा कर उसपर चढ़ गया था. ड्राइवर द्वारा एकाएक ब्रेक लगाने के कारण बालक सड़क पर सिर के बल गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










