चुनाव रंजिश में फायरिंग, दो लाइन होटल फूंके, कई वाहनों के शीशे तोड़े, लगाया जाम
Updated at : 21 May 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ/रहुई : जिले के रहुई थाना क्षेत्र के पतासंग गांव में चुनाव रंजिश में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसके बाद देखते-देखते पूरा इलाका अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठा. लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे. इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. लोगों की माने तो घटना […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/रहुई : जिले के रहुई थाना क्षेत्र के पतासंग गांव में चुनाव रंजिश में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसके बाद देखते-देखते पूरा इलाका अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठा. लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे. इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.
लोगों की माने तो घटना के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है. बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को हुई वोटिंग के बाद गांव के दो गुटों के बीच तनाव बना था. दोनों गुटों में वोटिंग के बाद ही तू-तू, मैं-मैं व नोकझोंक हुई थी. लेकिन, नोकझोंक से शुरू हुआ विवाद सोमवार की देर संध्या मारपीट व फिर फायरिंग में बदल गया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आठ से दस राउंड फायरिंग की गयी है.
इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने बिहारशरीफ-पटना एनएच 31 को पतासंग गांव के समीप जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किनारे दो लाइन होटलों में आग लगा दी. कई वाहनों के शीशे चटका दिये. कुछ दुकानों को निशाना बनाते हुए वहां पथराव कर दिया. पथराव से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है.
इधर, अगलगी की सूचना पर अग्निशामक वाहन पहुंचा और दोनों लाइन होटलों में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ एसपी नीलेश कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया. घटनास्थल पर सदर डीएसपी इमरान परवेज के नेतृत्व में सोहसराय थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद, भागन बिगहा ओपी प्रभारी आलोक कुमार समेत सुरक्षा बल कैंप कर रही है. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति पूरी तरह से
नियंत्रण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




